विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबानी शादी Update: हॉलीवुड स्टार बियोंसे पहुंची उदयपुर, सितारों का भारी जमावड़ा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 09 Dec 2018 02:34 PM (IST)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन, शाहरुख़, सलमान, सचिन तेन्दुलकर सहित कई दिग्गजों का जमावड़ा यहाँ है l

अंबानी शादी Update: हॉलीवुड स्टार बियोंसे पहुंची उदयपुर, सितारों का भारी जमावड़ा
अंबानी शादी Update: हॉलीवुड स्टार बियोंसे पहुंची उदयपुर, सितारों का भारी जमावड़ा

मुंबईl देश के सबसे धनी उद्यमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की दो दिवसीय प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए तमाम दिग्गज मेहमानों और बॉलीवुड सितारों के भारी जमावड़े के बीच जानी मानी हॉलीवुड सिंगर- परफॉर्मर बेयोंसे भी उदयपुर पहुँच गई हैं l  

बेयोंसे रविवार की दोपहर उदयपुर पहुंची l वो यहाँ 60 डांसर के साथ परफॉर्म करेंगी l ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को है l  शनिवार को 90 से अधिक चार्टर विमान उदयपुर पहुंचे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन, शाहरुख़, सलमान, सचिन तेन्दुलकर सहित कई दिग्गजों का जमावड़ा यहाँ है l 

ईशा अंबानी और पिरामल ग्रुप के मालिक अजय पिरामल के बेटे आनंद पिरामल से होगी और उनकी सगाई इटली के लेक कोमो में बड़ी भव्यता के साथ हुई थी,  जहां पर आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा मनीष मल्होत्रा सोनम कपूर जैसे बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे। 

ईशा अंबानी अंतरराष्ट्रीय गायिका बियोंसे की बहुत बड़ी प्रशंसक है जिसके चलते पिता मुकेश अंबानी ने संगीत के दिन बियोंसे का कार्यक्रम रखने का तय किया। बियोंसे के परफॉर्म करने की बात को सुनकर ईशा अंबानी और आनंद पीरामल दोनों बहुत उत्साहित हैं।कुछ बॉलीवुड के कलाकार भी इस मौके पर परफॉर्म करने वाले हैं।

यह पहली बार होगा जब अंतरराष्ट्रीय गायिका बियोंसे किसी भारतीय शादी में परफॉर्म करने वाली हैl ईशा, आकाश अंबानी की जुड़वां बहन हैं ।

अंबानी के बेटे आकाश की  श्लोका मेहता की भी सगाई हुई है और इन दोनों की शादी भी दिसंबर में ही होगी। सूत्रों के मुताबिक आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के भी चार दशक से गहरे संबंध हैं।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद दीपिका का धमाका, प्रियंका हारीं, निया शर्मा सब पर भारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।