Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड एक्ट्रेस Salma Hayek ने कलरफुल बिकिनी में स्विमिंग पूल में लगाई डुबकी, फैंस भरने लगे आहें

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 11:59 PM (IST)

    Salma Hayek Bikini Video सलमा हायेक हॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ मॉडलिंग भी करती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट देती रहती है। इसके च ...और पढ़ें

    Hero Image
    Salma Hayek Bikini Video, Salma Hayek Bikini photos

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salma Hayek Bikini Video: हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें कलरफुल बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल के आगे खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि तस्वीरों में एक्ट्रेस का स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। वह काफी खूबसूरत लग रही है। उनके चेहरे पर एक मंद मुस्कान है। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने कानों में इयरिंग पहन रखी है और वह दिलकश अदाओं के साथ कैमरे की ओर देख रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमा हायेक की बिकिनी फोटोज को कितने लाइक्स मिले हैं?

    सलमा हायेक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे इंस्टाग्राम पर अब तक 33 लाख 77 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर 24 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। इससे पता चलता है कि उनकी फोटो को फैंस ने कितना पसंद किया है। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है,

    "सभी को राष्ट्रीय बिकिनी दिवस की शुभकामनाएं। क्या आप मानोगे कि बिकिनी पिछले 77 वर्षों से ही है। आशा करती हूं कि वे उसे बैन नहीं करेंगे।"

    सलमा हायेक ने फोटो में बिना मेकअप के पोज किया है। इसके बावजूद उनकी खूबसूरती उभरकर सामने आ रही है।

    सलमा हायेक के इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स हो गए हैं?

    उनके हाल ही में, ढाई करोड़ फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हुए हैं। इस बात की खुशी में उन्होंने इसी बिकिनी में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें स्विमिंग पूल में अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रही थी। उन्होंने अपने फैंस का आभार भी व्यक्त किया है और एक लंबा नोट लिखा है। इसके साथ उन्होंने लिखा था,

    "मैंने देखा है कि आप लोगों को मेरी बिकिनी की तस्वीरें ज्यादा पसंद आती है। आप लोगों इसे ज्यादा लाइक करते हैं तो मैं आपके लिए एक वीडियो ले कर आई हूं। मुझे अच्छे मोमेंट में पानी में डांस करना अच्छा लगता है।"

    सलमा हायेक की इस वीडियो को भी 22 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर हजारों कमेंट किए गए हैं।

    सलमा हायेक कहां काम करती है?

    सलमा हायेक हॉलीवुड एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है।