विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2025: इस एक्टर को रंगों से है इतना प्यार, पिता के निधन के दौरान सितारों को नहीं पहनने दिया था सफेद कपड़ा

Published: Sun, 09 Mar 2025 07:56 AM (IST)

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर में होली बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है। अमिताभ बच्चन और राज कपूर जैसे सितारों ...और पढ़ें

इस एक्टर को पसंद है होली का त्योहार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस एक्टर को पसंद है होली का त्योहार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन के घर में होती थी होली की धूम
  2. एक्टर ने याद किया दिलीप-राज का होली सीन
  3. पिता के निधन पर सेलेब्स से पहनवाया रंगीन कपड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। बदलते दौर के साथ त्योहारों को मनाने के तरीके भी बदल गए हैं, लेकिन कई फिल्मों में होली खेल चुके अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) आज भी वह बचपन वाली होली खेलना ही पसंद करते हैं। बचपन की तरह भले ही चेहरा अब रंगों से रंगा नहीं होता, लेकिन वह इंटरनेट मीडिया पर रील डालने के लिए होली नहीं मनाते हैं।

अनुपम खेर ने कहा, "बचपन में तो मुझे याद है कि हम सभी दोस्त मोहल्ले में रंग लेकर निकल जाते थे। पड़ोसियों के साथ मिलकर खाना-पीना होता था। तब फोन नहीं थे, कोई गैजेट नहीं होते थे, रील नहीं बनानी होती थी। उस वक्त असली रंग होते थे, कई चेहरे तैयार होते थे, तो खुशी से रंग लगवाते थे। कोई शोबाजी नहीं होती थी, दिल से खुश होकर होली खेली जाती थी। अब तो अधिकांश लोग रील बनाने के लिए होली मनाते हैं। हालांकि, उसमें कोई दिक्कत नहीं है, यह तरीका भी ठीक ही होगा, लेकिन मानवीय स्पर्श कम होता जा रहा है। आपका फ्रेम अच्छा होना चाहिए। रील और फ्रेम के चक्कर में हाथ तो रंगों को महसूस ही नहीं करते हैं।"

परिवार संग होली मनाना है पसंद 

अनुपम खेर आगे कहते हैं, "मैं उस माहौल से आया हूं, जहां त्योहारों की बहुत अहमियत रही है। अब बचपन वाला हुड़दंग नहीं हो पाता है, अब तो मैं केवल टीका लगाकर खुश रहता हूं। कई लोग घर आते हैं, यह त्योहार परिवार संग मनता है। मां के घर जाता हूं, वहां उन्हें और भाई को रंग लगाता हूं। अब तो गुलाल से गालों पर रंग या माथे पर एक टीका लगाकर होली मन जाती है। मुझे तो होली बहुत पसंद है और मुझे लगता है कि उसे वैसे ही मनाना चाहिए, जैसे हम वर्षों से मनाते आए हैं। हर त्योहार जश्न मनाने के लिए होता है, जिसका मजा दिल से लेना चाहिए। मैं तो वैसे भी जीवन के हर एक पल का जश्न मनाता हूं।"

यह भी पढ़ें- 'जब मिलते हैं तो सालों की दोस्ती...', Salman Khan के लिए Anupam Kher ने किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Anupam Kher

Photo Credit - Instagram

अमिताभ के घर की होली पार्टी को किया याद

अनुपम खेर कहते हैं, "हमारी फिल्मों में भी इस त्योहार का खासा दखल रहा है। फिल्मों में कई अहम और दिलचस्प मोड़ लाने के लिए होली के त्योहार का प्रयोग किया गया है। मुझे याद है बच्चन साहब (अमिताभ बच्चन) के यहां होली के दिन जब जाते थे, तो रंग से सराबोर कर दिया जाता था। उनकी होली जोरदार होती थी। उनके घर में पानी का बड़ा सा टैंक होता था, उसमें सबको उठाकर डाल देते थे। यश (चोपड़ा) जी और राज कपूर के यहां भी होली पार्टी होती थी।"

राज कपूर के घर में ऐसी मनती थी होली

अनुपम खेर ने राज कपूर के घर की होली पार्टी का किस्सा साझा करते हुए कहा, "मैं एक बार राज जी के यहां होली पार्टी में गया हूं, कई साल पहले की बात है, शायद ‘सारांश’ आने के बाद की बात है। उनकी होली में भी खूब धमाल होता था। अब मुझे नहीं लगता है कि कोई अपने घर पर ऐसी होली पार्टी करता है। बीच में सुभाष (घई) जी भी होली पार्टी करते थे। मैं तो उनकी ‘सौदागर’ फिल्म का भी हिस्सा रहा हूं, जिसमें दो महान कलाकरों के बीच आइकॉनिक होली खेली गई थी। मुझसे पूछाे कि उस होली से क्या याद रह गया है, तो वह यही है कि मैं बस दोनों लीजेंड की तरफ निहारता रह गया था।"

Anupam Kher age

Photo Credit - Instagram

पिता के अंतिम संस्कार में कोई नहीं पहना था सफेद कपड़ा

अनुपम खेर ने कहा, "मुझे रंगों से इतना प्यार है कि जब मेरे पिता की मृत्यु हुई थी, तो मैंने किसी को सफेद रंग के कपड़े पहनकर आने नहीं दिया था। सबको मैसेज कर दिया था कि कोई सफेद रंग पहनकर नहीं आएगा, मुस्कुराते हुए रंगीन कपड़ों में आएंगे। हमने रॉकबैंड मंगवाकर उनकी पसंदीदा धुनें बजवाई थीं।"

यह भी पढ़ें- 'मैं बॉक्स ऑफिस के जाल में नहीं फंसता...', Emergency की रिलीज से पहले Anupam Kher ने खोले दिल के राज