विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023: Shehnaaz Gill ने मुंबई में खेली ऐसी होली, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 08:32 PM (IST)

मुंबई में आज होली का जश्न मनाया जा रहा है। कटरीना कैफ से लेकर सोहा अली खान करीना कपूर समेत ...और पढ़ें

Holi 2023, shehnaaz gill, holi 2023, hehnaaz Gill On Holi Wish, Shehnaaz Gill instagram, Shehnaaz Gill news
Holi 2023, shehnaaz gill, holi 2023, hehnaaz Gill On Holi Wish, Shehnaaz Gill instagram, Shehnaaz Gill news

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Shehnaaz Gill Holi 2023: इस समय पूरा देश होली के रंग में डूबा हुआ है। आज 7 मार्च को मुंबई में होली का जश्न मनाया जा रहा है।  ऐसे में बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। सोहा अली खान से लेकर करीना कपूर समेत हर कई होली खेल रहा है। इसी बीच अब पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल ने भी आज जमकर होली खेली। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

होली के रंग में रंगी शहनाज गिल

इन फोटो में शहनाज गिल होली के रंग में पूरी तरह से रंगी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा कि ये शहनाज गिल है। इन तस्वीरों को देख कर आप भी अंदाजा लगा सकते है कि उन्होंने किस हद तक होली खेली है। इन फोटो के कैप्शन में लिखा है कि- रंग भरी होली, खुशियों वाली होली, मेरी तुम्हारी सब की है, हैप्पी वाली होली। 

शहनाज गिल का होली लुक

शहनाज गिल इस मौके पर ब्लैक कलर की ओवरसाइज स्वीटशर्ट और पजामा पहने नजर आ रही है। इस आउटफिट में शहनाज बेहद ही क्यूट लग रही हैं। हालांकि उन्होंने अपना मुंह छुपाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- Holi 2023 Celebration Photos: सितारों ने कुछ इस तरह खेली होली, फोटोज में देखिए बॉलीवुड स्टार्स की मस्ती

ठंडाई पीकर झूमी शहनाज

इस तस्वीर में शहनाज गिल कैप लगाकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि शहनाज ने अपने हाथ में ठंडाई का गिलास पकड़ा हुआ है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर उन्बहें होली की बधाई दे रहे हैं।


बॉलीवुड डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस

टीवी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद शहनाज अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह के तैयार है। एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस शहनाज के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार हर किसी को है।

'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में आ रही है नजर 

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने चैट शो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के शो का नाम है 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल'। इस शो फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स शहनाज के साथ गुफ्तगू करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- Sumbul Touqeer Khan ने फहमान संग जमकर खेली होली, खूब उड़ाया एक-दूसरे पर गुलाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।