Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2022: बॉलीवुड फिल्मों के 5 सबसे यादगार होली के वो सीन, जिन्होंने देखकर दिल आज भी हो जाता है खुश

    होली के त्योहार में दुश्मन भी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले लग जाते हैं। वहीं फिल्मों में भी होली के त्योहार को काफी महत्व दिया जाता है। कई फिल्में तो ऐसी भी हैं जो होली के एक सीन की वजह से आज भी याद की जाती हैं।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Thu, 17 Mar 2022 07:01 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Holi Scenes in youtube

    नई दिल्ली, जेएनएन। आज पूरा देश रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। हर तरफ लोग इस रंग भरे त्योहार की मस्ती में रंगे नजर आ रहे हैं। आज के इस प्यार भरे त्योहार में दुश्मन भी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले लग जाते हैं। वहीं फिल्मों में भी होली के त्योहार को काफी महत्व दिया जाता है। कई फिल्में तो ऐसी भी हैं जो होली के एक सीन की वजह से आज भी याद की जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें होली के सीन को काफी अच्छे से दिखाया गया है और वो सीन आज भी याद किए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. शोले

    1975 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी 'शोले' आज भी दर्शकों के फेवरेट मूवी लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म के एक एक सीन एक एक डॉयलॉग दर्शकों के दिलों के बेहद करीब है। इस फिल्म के न सिर्फ गानें बल्कि होली के दिन वो सीन जब गब्बर का कहर रामगढ़ पर बसरता है। ये सीन पूरी फिल्म में काफी हिट रहा था। वहीं फिल्म में 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं' आज भी हिट माना जाता है।

     

    2. गोलियों की रासलीला: राम लीला

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' का होली सीन भी काफी जबरदस्त है। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर के बीच कई  रोमांटिक और इंटेंस सीन दिखाए गए हैं। इस फिल्म के एक सीन में जब सभी लोग होली मना रहे थे जब उस वक्त दीपिका एक मुट्ठी भर के गुलाल लेकर रणवीर के पास जाती हैं उनसे बेहद ही रोमांटिक अंदाज में खुद को लगवाती हैं।

    3. ये जवानी है दीवानी

    फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में भी होली का एक सीन काफी हिट रहा है। इसमें दिखाया गया कि फिल्म में बेहद ही शर्मीली दीपिका अपने खोल से बाहर आती हैं और रणबीर कपूर उनके इस रूप को देखकर दंग रह जाते हैं। इसके बाद दोनों होली के गाने पर जमकर डांस करते हैं।  

    4. मोहब्बतें

    मल्टीस्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' में होली के त्योहार को बेहद ही अलग अंदाज में दिखाय गया था। इसमें दिखाया गया था कि  मतभेदों को भूलाकर कैसे एक रिश्ते की नई शुरुआत की जाती हैं। वहीं राज यानी शाह रुख खान कॉलेज के बेहद सख्त प्रिंसिपल नारायण शंकर को लड़कों को कैंपस के बाहर होली खेलने के लिए मनाकर इस अवसर का पूरा फायदा उठाते हैं।

    5. पद्मावत

    'पद्मावत' में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की प्यारी केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीता है। इस फिल्म के एक सीन में दिखाया गया कि होली के दिन जहां रतन सिंह यानी   शाहिद कपूर  झूले पर बैठे होते हैं और दिखाई देते हैं और रानी पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण अपने राजा को गुलाल लगाती हैं।