Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hip Hop Rapper Magoo Passes Away: हार्ट अटैक आने से हिप हॉप रैपर मागू का 50 साल की उम्र में निधन

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 05:13 PM (IST)

    Hip Hop Rapper Magoo Passes Away रैपर मागू का निधन 13 अगस्त को हुआ। मागू की निधन से उनके फैंस काफी सदमे हैं। इतना ही नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मागू का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई है। रैपर नॉरफ़ॉक वर्जीनिया के रहने वाले थे। यहीं से उन्होंने अपनी संगीत की नीव रखी थी।

    Hero Image
    Hip Hop Rapper Magoo Passes Away Photo Credit X

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Hip Hop Rapper Magoo Passes Away: जाने-माने हिप हॉप रैपर मागू  (Hip Hop Rapper Magoo) के निधन की खबर इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। रैपर मागू का निधन 13 अगस्त को हुआ। मागू की निधन से उनके फैंस काफी सदमे हैं। इतना ही नहीं म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 साल की उम्र मागू का निधन

    रैपर की उम्र महज 50 साल बताई जा रही है। मागू का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनके निधन की खबर ड्रू हिल और प्लाया के आर एंड बी कलाकार डिजिटल ब्लैक (बेंजामिन बुश) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सार्वजनिक की है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, रैपर नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया के रहने वाले थे।  यहीं से उन्होंने अपनी संगीत की नीव रखी थी।