Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Suniel Shetty Net Worth: फिल्में ही नहीं! बिजनेस मास्टर माइंड भी हैं सुनील शेट्टी, नेट वर्थ कर देगी हैरान

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 03:45 PM (IST)

    Suniel Shetty Net Worth सुनील शेट्टी हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। फिल्मों के अलावा बिजनेस की दुनिया में भी हेरा फेरी 3 एक्टर ने काफी नाम कमाया है। जिससे सुनील की कमाई में भी इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको सुनील शेट्टी की कुल नेट वर्थ की जानकारी देने जा रहे हैं।

    Hero Image
    जानिए कितनी है सुनील शेट्टी की नेटवर्थ (Photo Credit- Suniel Shetty Instagram)

     नई दिल्ली जेएनएन: साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले एक्टर सुनील शेट्टी किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए सुनील का नाम काफी जाना जाता है। 30 साल के लंबे फिल्मी करियर के दौरान इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं बल्कि बिजनेस के फील्ड में भी सुनील शेट्टी ने अपना खास मुकाम बनाया है, जिसके चलते इनकी नेट वर्थ हर साल काफी तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस लेख में आपको 'हेरा फेरी 3' एक्टर सुनील शेट्टी की नेट वर्थ के बारे में जानकारी देने रहे हैं।

    जानिए कितनी है सुनील शेट्टी की नेट वर्थ

    सुनील शेट्टी की नेट वर्थ पर गौर किया जाए तो द क्यूएनआर की रिपोर्ट के अनुसार सुनील की टोटल नेट वर्थ करीब 11 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 88 करोड़ रुपये बैठती है। वहीं सलाना एक्टर 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। जिसका माध्यम सुनील की फिल्में, एड एडोर्समेंट, रेस्टोरेंट-होटल है। साइड बिजनेस के महारथी सुनील मिस्चीफ डाइनिंग और क्लब H2O के मालिक हैं, इनके जरिए सुनील करोड़ों की इनकम करते हैं, जिससे उनकी नेट वर्थ में भी काफी इजाफा होता है।

    इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार वह एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ के आस-पास फीस भी चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा बिजनेस की दुनिया में कामयाबी हासिल करने वाले सुनील का खुद का एक प्रोडेक्शन हाउस है, जिसका नाम पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट है। इस बैनर तले 'भागम भाग, ईएमआई, रख्त और मिशन इस्तांबुल' जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं।

    सुनील की इस फिल्म का हर किसी को इंतजार

    हाल ही में सुनील शेट्टी वेब सीरीज 'हंटर- टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में नजर आए थे। इस सीरीज को अमेजन मिनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। अब फैंस सुनील की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हेरा फेरी 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के पिछले दो भागों में श्याम के किरदार से हर किसी का दिल जीता है।

    ऐसे में सुनील को एक बार फिर से श्याम के रोल में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि हेरा फेरी 3 की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।