विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajol के इस 'बेटे' की फिल्म ने नौवें SAARC Film Festival में मचाई धूम, प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Jul 2019 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 10:15 PM (IST)

Nagarkirtan एक बंगाली फिल्म हैl इस फिल्म में रिद्धि सेन ने किन्नर की भूमिका निभाई हैंl

Kajol के इस 'बेटे' की फिल्म ने नौवें SAARC Film Festival में मचाई धूम, प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई
Kajol के इस 'बेटे' की फिल्म ने नौवें SAARC Film Festival में मचाई धूम, प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रिद्धि सेन की बंगाली फिल्म नजरकीर्तन ने हाल ही में सम्पन्न हुए नौवें सार्क फिल्म फेस्टिवल (SAARC Film Festival) में कई पुरस्कार जीते हैंl इस बात की जानकारी खुद देश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी हैंl

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा,’हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से नौवें सार्क फिल्म फेस्टिवल में कई फिल्मों को भेजा थाl जिनमें से कई फ़िल्में सफल रहींl हमने कुल 6 पुरस्कार जीते हैl इसमें फिल्म ‘नगरकीर्तन’ को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार भी मिला हैंl'

एक अन्य ट्वीट में प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्म नगर कीर्तन के कलाकारों और टीम को जीत की बधाई दी हैl साथ ही उन्होंने इस बात की घोषणा की है कि इस फिल्म के निर्देशक कौशिक गांगुली को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला हैl वहीं फिल्म हेलिकॉप्टर इला में फिल्म अभिनेत्री काजोल के बेटे की भूमिका निभा चुके रिद्धि सेन को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया हैl श्री प्रबोध बनर्जी को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का पुरस्कार मिला हैl

गौरतलब है कि रिद्धि सेन हेलीकॉप्टर इला में काजोल के साथ काम कर चुके हैंl वह काजोल के बेटे की भूमिका निभा चुके हैंl

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस Monalisa की अदाएं बना देंगी दीवाना, देखें तस्वीरें

फिल्म नगर कीर्तन एक बंगाली फिल्म हैl इस फिल्म में रिद्धि ने किन्नर की भूमिका निभाई हैंl फिल्म का विषय लोगों के दिलों को झकझोर कर रख देता हैंl इसके चलते फिल्म दर्शकों के अलावा जूरी को भी पसंद आ रही हैं और इसी के चलते इस फिल्म को इतने पुरस्कार भी मिलेl