Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Harshdeep Kaur Baby: फेमस सिंगर हर्षदीप कौर ने बेटे को दिया जन्म, इस तरह फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:19 PM (IST)

    फेमस बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर ने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी सिंगर ने ख़ुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। हर्षदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति मनकीत सिंह के साथ नज़र आ रही हैं।

    Hero Image
    Photo Credit - Harshdeep Kaur Instagram Account

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान और अनुष्का शर्मा के मां बनने के बाद अब इंडस्ट्री से जुड़ी एक और सेलेब ने फैंस को गुड न्यूज़ दी है। फेमस बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर ने बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी सिंगर ने ख़ुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। हर्षदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति मनकीत सिंह के साथ नज़र आ रही हैं। हालांकि इस फोटो भी हर्षदीप का बेबी बंप नज़र आ रहा है जब्कि मनकीत ने अपने हाथ में छोटे बच्चे की एक सफेद रंग की टीशर्ट पकड़ रखी है। फोटो के ऊपर लिखा है, ‘It’s a baby Boy’।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटो के साथ ये भी जानकारी दी है कि बेटे के जन्म 2 मार्च 2021 को हुआ है। सिंगर ने ये गुड न्यूज़ शेयर करते हुए अपने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘स्वर्ग का एक छोटा सा टुकड़ा इस धरती पर आ गया और हमें मम्मी-पापा बना दिया। हमारा जूनियर ‘सिंह’ इस दुनिया में आ चुका है और इससे ज्यादा हमारे लिए और कई खुशी नहीं हो सकती’। हर्षदीप के मां बनने पर फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Harshdeep Kaur (@harshdeepkaurmusic)

    आपको बता दें कि हाल ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तीन एक्ट्रेसेज़ ने फैंस के साथ मां बनने की गुड न्यूज़ शेयर की है। कुछ वक्त पहले ही अनु्ष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद हाल ही में करीन कपूर ख़ान ने भी 21 फरवरी को एक बेटो को जन्म दिया। इनके अलावा फेमस टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी 9 फरवरी को मां बनी हैं। अनीता ने एक बेटे को जन्म दिया है।

    आपको बता दें कि इन सारी एक्ट्रेस की तरह ही हर्षदीप ने भी सोशल मीडिया के जरिए ही बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। हर्षदीप बॉलीवुड की जानीमानी सिगंर हैं। सिंगर ने इंडस्ट्री को हीर हीर, जालिमा, दिलबरो, कतिया करूं, गोडे नाल इश्क मिटा, कबीरा जैसे कई हिट नंबर्स दिए हैं। इसके अलावा सिंगर सूफी सॉन्ग्स भी गाती हैं। हर्षदीप ने 20 मार्च साल 2015 में मनकीत सिंह से शादी की थी।