विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Robbie Coltrane Death: हैरी पॉटर के 'हैग्रिड' का लंबी बीमारी के बाद निधन, जानें- क्यों बदला था सरनेम

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2022 07:53 AM (IST)

Robbie Coltrane Death रॉबी लम्बे समय से बीमार थे और अंतिम समय में अस्पताल में भर्ती थे। रॉबी ने अपने ...और पढ़ें

Harry Potter Actor Robbie Coltrane Dies At 72. Photo- ANI
Harry Potter Actor Robbie Coltrane Dies At 72. Photo- ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। हैरी पॉटर फिल्मों में रैबियस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले कलाकार रॉबी कोलट्रेन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबी पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे थे और मृत्यु के समय अस्पताल में भर्ती थे। रॉबी के निधन से दुनियाभर के हैरी पॉटर फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके किरदार को याद किया जा रहा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 72 साल के रॉबी स्कॉटलैंड के लारबर्ट के रहने वाले थे और उनका निधन वहीं के एक अस्पताल में हुआ है। रॉबी कई पुरस्कार जीत चुके थे। उनका जन्म स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 30 मार्च 1950 को हुआ था। उनका माता-पिता डॉक्टर और टीचर थे। ग्लासगो आर्ट स्कूल से पढ़ाई पूरी करके रॉबी ने एडिनबर्ग के मुरे हाउस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दाखिला ले लिया था।

यह भी पढ़ें: Ram Setu Game: सिनेमाघरों में देखने से पहले मोबाइल पर खेलिए 'राम सेतु' गेम, जानें- कैसे करें डाउनलोड?

क्यों बदला था सरनेम?

View this post on Instagram

A post shared by Robbie Coltrane (@robbiecoltraneactor)

पढ़ाई पूरी करके रॉबी ने एडिनबर्ग क्लब्स में स्टैंड अप कॉमेडी करना शुरू किया और जब लंदन अभिनय करने गये तो जैज लीजेंड जॉन कोल्ट्रेन के सम्मान में उनका सरनेम अपना लिया। रॉबी ने शुरुआत टीवी से की थी। फ्लैश गॉरडन, ब्लैकेडर एंड कीप इट इन द फैमिली जैसे शोज में काम किया। अ किक अप द एटीज में भी उन्होंने काम किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई चर्चित कॉमेडी धारावाहिकों में कम किया।

हैरी पॉटर की सभी फिल्मों में निभाया किरदार

View this post on Instagram

A post shared by Robbie Coltrane (@robbiecoltraneactor)

रॉबी को सबसे बड़ी पहचान हैरी पॉटर फिल्मों से मिली थी। फिल्म सीरीज में उन्होंने हैग्रिड का किरदार निभाया था, जो हाफ जायंट और हॉगार्ड मैजिक स्कूल में गेमकीपर होता है। इस रोल की तैयारी के लिए रॉबी ने लेखिका जेके रोलिंग के साथ बातचीत के कई सेशंस किये थे। रॉबी को यह किरदार अपनी ओरिजिन की वजह से भी मिला था। इस सीरीज की आखिरी फिल्म हैरी पॉटर एंड द डेडली हैलोज पार्ट 2, 2011 में रिलीज हुई थी। रॉबी इस फिल्म में भी अपने किरदार में नजर आये थे।

यह भी पढ़ें: Jurassic World Dominion OTT Release: इंतजार खत्म! प्राइम वीडियो पर इस तारीख को आ रही डायनासोरों की फौज