विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Setu Game: सिनेमाघरों में देखने से पहले मोबाइल पर खेलिए 'राम सेतु' गेम, जानें- कैसे करें डाउनलोड?

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM (IST)

Akshay Kumar Ram Setu Game राम सेतु दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज ...और पढ़ें

Akshay Kumar Launches Ram Setu The Run Game. Photo- Screenshot
Akshay Kumar Launches Ram Setu The Run Game. Photo- Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। अब इसकी रिलीज में ज्यादा वक्त बाकी नहीं हैं। ऐसे में फिल्म के प्रमोशंस ने रफ्तार पकड़ ली है और ये रफ्तार अब उस गेम में भी दिख रही है, जो राम सेतु की थीम पर डिजाइन किया गया है। अक्षय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए राम सेतु गेम की झलक दिखाई।

गेम का नाम राम सेतु- द रन है और ये टेंपल रन से काफी मिलता जुलता है। अक्षय के राम सेतु लुक के आधार पर गेम के अवतार को बनाया गया है। अवतार को भागते-दौड़ते दिखाया गया है। इसकी सिचुएशंस भी फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से मेल खाती हैं। फिल्म के कुछ और किरदार भी गेम में दिखते हैं।

यह भी पढ़ें: Friday Releases: डॉक्टर जी के साथ सिनेमाघरों में आ रहीं 10 फिल्में, कैसी होगी बॉक्स ऑफिस की सेहत?

आर्यन कुलश्रेष्ठ के अवतार में अक्षय

राम सेतु गेम के वीडियो में इन दृश्यों को बीच-बीच में शामिल किया गया है, ताकि प्लेयर गेम खेलते हुए फिल्म से भी कनेक्ट कर सके। वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा है- मिशन चुनौतीपूर्ण है और एक्शन कभी ना खत्म होने वाला है। मेरे अवतार आर्यन कुलश्रेष्ठ में बदल जाइए और राम सेतु के संसार में शामिल हो जाइए।

अभिषेक शर्मा निर्देशित राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को कहानी माइथोलॉजी से प्रेरित है और अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट के किरदार में भगवान राम द्वारा लंका युद्ध से पहले बनाये गये राम सेतु के अस्तित्व का पता लगाते हुए दिखेंगे।

इस फैंटेसी एडवेंचर फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा भी अहम किरदारों में हैं। राम सेतु, भारत में अमेजन स्टूडियो का पहला निर्माण है। फिल्म की शूटिंग का आरंभ अयोध्या में हुआ था।

कैसे करें डाउनलोड?

गेम डाउनलोड करने के लिए ट्वीट में दिये गये लिंक पर क्लिक करें। लिंक आपको गूगल प्ले स्टोर में ले जाएगा, जहां से गेम डाउनलोड होकर आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Movies, Web Series: इस वीकेंड ओटीटी पर नयी फिल्मों का सूखा, वेब सीरीज की झमाझम बारिश

अक्षय की इस साल पांचवीं फिल्म

अगर अक्षय की फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी यह पांचवीं रिलीज होगी। इससे पहले बच्चन पांडेय, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन सिनेमाघरों में और कठपुतली ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। सिनेमाघरों में अक्षय का जादू इस साल नहीं चला है। अब सारी उम्मीदें राम सेतु पर टिकी हैं। दिवाली के पर्व और फिल्म के राम कनेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि राम सेतु बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर सकती है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। 

ट्रेलर यहां देखें-