विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming OTT Movies, Web Series: इस वीकेंड ओटीटी पर नयी फिल्मों का सूखा, वेब सीरीज की झमाझम बारिश

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Mon, 10 Oct 2022 06:06 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 14 Oct 2022 07:13 PM (GMT+05:30)

Upcoming OTT Movies Web Series ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते फिल्मों के मुकाबले वेब सीरीज की तादाद ज्यादा रहेगी। हालांकि ...और पढ़ें

Upcoming OTT Web Series And Movies. Photo- Instagram
Upcoming OTT Web Series And Movies. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की कोड नेम- तिरंगा समेत 10 फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि, ओटीटी पर इस हफ्ते सूखा है, क्योंकि सारी रौनक दिवाली के लिए बचाकर रखी है। फिल्मों की बात करें तो सिर्फ तापसी पन्नू स्टारर दोबारा आ रही है। वेब सीरीज जरूर बड़ी संख्या में रिलीज हो रही है। 

वेब सीरीज

15 अक्टूबर को एमएक्स प्लेयर पर तू जख्म है वेब सीरीज आ रही है, जिसमें गशमीर महाजनी और डोनल बिष्ट लीड रोल्स में हैं। यह रोमांटिक वेब सीरीज है। सीरीज का निर्देशन अनिरुद्ध राजदेरकर ने किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by MX Player (@mxplayer)

14 अक्टूबर

प्राइम वीडियो पर शुक्रवार को द रिंग्स ऑफ पॉवर सीरीज के पहले सीजन का फिनाले एपिसोड रिलीज हो गया है। पहले सीजन में कुल सात एपिसोड्स स्ट्रीम किये गये हैं। यह मशहूर द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्मों का प्रीक्वल है। द रिंग्स ऑफ पॉवर प्राइम वीडियो की सबसे महंगी सीरीजों में से एक है, जिसमें पॉवरफुल रिंग्स के निर्माण की कहानी दिखायी जा रही है। पहले सीजन में डार्क लॉर्ड सौरोन की एंट्री हो चुकी है। पूरी स्टोरी नीचे पढ़ें-

यह भी पढ़ें: The Rings Of Power Season-1 Finale Episode: सौरोन की वापसी के बाद खतरे में मिडिल अर्थ, पहले सीजन की खास बातें

14 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर मिसमैच्ड का दूसरा सीजन स्ट्रीम हो गया है। इस रोमांटिक सीरीज में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली लीड रोल्स निभाते हैं। इस बार विहान सामट और दीपानिता शर्मा ने इन्हें ज्वाइन किया है। इसके पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था।

14 अक्टूबर को ही सोनी-लिव पर गुड बैड गर्ल वेब सीरीज स्ट्रीम हो गयी है। इस सीरीज के कर्ता-धर्ता विकास बहल हैं। अभिषेक सेनगुप्ता ने सीरीज का निर्देशन किया है। समृद्धि दीवान माया आहूजा का लीड कैरेक्टर निभा रही हैं। गुल पनाग, वैभव राज गुप्ता, शीबा चड्ढा सीरीज में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

10 अक्टूबर (सोमवार) को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आशिकाना सीरीज का दूसरा सीजन आ चुका है। यह एपिसोडिक सीरीज है, जिसके एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार तक प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किये जाएंगे। यह रोमांटिक-एक्शन शो है, इसकी टैगलाइन है- मर्डर के मौसम में प्यार। आशिकाना सीजन-2 में जेन इबाद खान और खुशी दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सोमवार (10 अक्टूबर) शाम 7 बजे से डिस्कवरी प्लस पर द जर्नी ऑफ इंडिया डॉक्यू-सीरीज स्ट्रीम की गयी है। यह एक स्पेशल सीरीज है, जिसमें भारत की विभिन्न क्षेत्रों में 75 साल की विकास यात्रा दिखायी गयी है। इस सीरीज को अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है। सीरीज में करण जौहर, काजोल, राणा दग्गूबटी, एआर रहमान और उद्योगपति आनंद महिंद्रा को फीचर किया गया है। यह अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध रहेगी।

फिल्में

नेटफ्लिक्स पर तापसी पन्नू की दोबारा 15 अक्टूबर को स्ट्रीम की जा रही है। अनुराग कश्यप निर्देशित इस साइ फाइ थ्रिलर में तापसी के साथ पावेल गुलाटी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह स्पेनिश फिल्म मिराज का आधिकारिक रीमेक है। तापसी फिल्म में टाइम ट्रैवल करते नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Monica O My Darling Release Date: आ गयी तारीख! नेटफ्लिक्स पर अपनी 'मोनिका' संग इस दिन आएंगे राजकुमार राव