Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harrdy Sandhu ने परिणीति चोपड़ा के साथ मिलकर किया कोड नेम तिरंगा का प्रमोशन, मैनचेस्टर सिटी में भी किया परफॉर्म

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 04:38 PM (IST)

    Harrdy Sandhu Code Name Tiranga एक्टर हार्डी संधू की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलती है। अब उन्होंने फिल्म कोड नेम तिरंगा का प्रचार जयपुर में किया है। इसके पहले वह मैनचेस्टर सिटी में भी परफॉर्म कर चुके है।

    Hero Image
    Harrdy Sandhu Code Name Tiranga: हार्डी संधू ने फिल्म का प्रमोशन किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Harrdy Sandhu Code Name Tiranga: फिल्म कोड नेम तिरंगा में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आनेवाले हार्डी संधू ने फिल्म का प्रमोशन करने जयपुर पहुंचे है। इस अवसर पर उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हार्डी संधू ने कोड नेम तिरंगा का प्रमोशन किया है

    हार्डी संधू ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कोड नेम तिरंगा प्रमोशन जयपुर में। जयपुर आपने मेरा दिल पिघला दिया। आपके प्यार और समर्थन के लिए ढेरों धन्यवाद। अब 14 अक्टूबर को फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखें।' हार्डी संधू ने पोस्ट में कई लोगों को टैग भी किया है। इनमें परिणीति चोपड़ा फिल्म के निर्माता शामिल है।

    यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez Workout Photos: जैकलिन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर मामले के बीच वर्कआउट करती आईं नजर

    हार्डी संधू को मैनचेस्टर सिटी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था

    हार्डी संधू को इसके पहले मैनचेस्टर सिटी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। दरअसल वह पहले भारतीय संगीत इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार थे, जिन्हें यहां परफॉर्म करने का अवसर मिला है। इस उपलब्धि से वह काफी खुश भी नजर आ रहे है। मैनचेस्टर सिटी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आशा है कि आपने मैच का आनंद लिया और मैनचेस्टर आने के लिए धन्यवाद।' उनके पहले यहां रणवीर सिंह और कटरीना कैफ भी परफॉर्म कर चुके है।

    यह भी पढ़ें: Poonam Pandey Photos: पूनम पांडे ने बिना कपड़ों के कराया बोल्ड फोटोशूट, फैंस के छूटे पसीने

    हार्डी संधू का म्यूजिक वीडियो बिजली-बिलजी रिलीज हुआ था

    हार्डी संधू का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो बिजली-बिलजी रिलीज हुआ था। इसमें उनके अलावा पलक तिवारी की अहम भूमिका थी। दोनों ने गाने पर शानदार डांस किया था। इस गाने को काफी पसंद किया गया था। हार्डी संधू कई फिल्मों में नजर आ चुके है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुके है। वहीं उनके गाने भी काफी फेमस होते है। वह इन गानों पर लाइव परफॉर्म भी करते है।

    comedy show banner
    comedy show banner