Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Lohri 2022: अक्षय कुमार-कंगना रनोट सहित इन सितारों ने दी लोहड़ी की बधाई, शिल्पा शेट्टी का अंदाज रहा सबसे जुदा

    हर तरफ लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर सेलिब्रिटीज ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर लोहड़ी की जमकर बधाई दी है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रनोट तक कई सितारे शामिल हैं।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 14 Jan 2022 07:19 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : kshay Kumar Kangana Ranaut Shilpa Shetty Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Lohri 2022: आज पूरे देशभर में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स पीछे कैसे रहते। इस खास मौके पर सेलिब्रिटीज ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर लोहड़ी की जमकर बधाई दी है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी से लेकर कंगना रनोट तक कई सितारे शामिल हैं जिन्होंने फैंस को इस खास दिन पर शुभकामनाएं किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड खिलाड़ी यानी एक्टर अक्षय कुमार ने फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, 'मूंगफली दी खुशबू अट्टे गुड़ दी मिठास, मक्के दी रोटी ते सरसो द साग, दिल दी खुशी अत्ते अपना दा प्यार, मुबारक होवे सारिया नू लोहड़ी दा त्योहार, हैप्पी लोहड़ी।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेहद ही अनोखे अंदाज में फैंस को लोहड़ी विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर व्रकआउट मोड में वीडियो शेयर करते हुए लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। शिल्पा के इस रील में आप देख सकते हैं कि वह ढ़ोल पर भांगड़ा करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं उनके फेस एक्सप्रेशन काफी दिलचस्प नजर आ रहे हैं।

    एक्टर अभिषेक बच्चन ने फैंस को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोहड़ी की ढेरों बधाईंया दी हैं। उन्होंने लिखा है, ' लोहड़ी आपकी चिंता और दुखों को दूर करे, आपके घर खुशियां और प्यार लाए, हैप्पी लोहड़ी'।

    वहीं बॉलीवुड 'क्वीन' यानी एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी इंस्टास्टोरी के जरिए फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है।

    वहीं फिल्म 'जन्नत' एक्ट्रेस सोनल चौहान ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तेरी किस्मत दा लिखिया तेरे तो कई खो नई सकदा, जे उस दी मेहर होवे ते तेनू ओ वी मिल जाए जो तेरा हो नई सकदा, हैप्पी लोहड़ी'।

    इन सितारों ने भी दी बधाई...