Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Independence Day 2020: सेलेब्स ने फैंस को दी 15 अगस्त की बधाई, इस अदांज में मना रहे आजादी का जश्न

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 15 Aug 2020 09:17 AM (IST)

    Celebrities Reaction On Independence Day अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक सभी ने फैंस को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Happy Independence Day 2020: सेलेब्स ने फैंस को दी 15 अगस्त की बधाई, इस अदांज में मना रहे आजादी का जश्न

    नई दिल्ली, जेएनएन। पूरे देशभर में आज 74वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। आम हो या खास हर कोई इस खास दिन को अपने अंदाज में मना रहा है। कोरोना काल के बावजूद लोग सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आजादी के जश्न को एहतियात के साथ मना रहे हैं। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक सभी ने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। आइए देखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के पोस्ट...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महानायक अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलाम करते हुए एक फोटो साझा की है।  उन्होंने लिखा- 'महामारी के खिलाफ लड़ाई में सच्चे योद्धाओं को .. सलाम .. और इस तरह की शांति और शांति और सद्भावना के लिए शुभ अवसरों की शुभकामनाएं।' साथ ही अमिताभ ने आजाद भारत पर एक खूबसूरत कविता भी शेयर की है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Happy 74th Independence Day! 🇮🇳❤️

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

    'उरी' फेम एक्टर विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तिरंगा लहराता नजर आ रहा है। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी 74वें डं​इंडिपेंडेंस डे।'

    स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे इंड‍िया, तुम्हारा सार कभी गुम ना हो, आई लव यू, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' इसके साथ ही स्वरा अपनी प्रोफाइल फोटो में वे तिरंगे के रंग की चूड़‍ियां पहने नजर आ रही हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Celebrating the free spirit of our great nation. Happy Independence Day! 🙏 🥻@sandip3432 🎥 @bipradip_chakraborty 📸 @siladitya_dutta 💄 @sahababusona #independenceday #jaihind

    A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

    बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने इस स्पेशल डे पर एक वीड‍ियो साझा कर लिखा- 'आजाद भारत का जश्न मनाते हुए।' उनका शेयर किया ये वीडियो बेहद ही खास है

     
     
     
     

    एक्टर अनुपम खेर ने भी खास अंदाज में फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में वह  स्वतंत्रता दिवस के दिन अखबार पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हज़ारों सालों तक फूले फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद।'

    कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे... हमें भारतीय होने पर गर्व है।'