Bollywood Holi Songs: भूल जाइए पुराने गाने, इन 10 नए गानों के साथ होली पर जमकर करें डांस
Bollywood Holi Songs अगर इस होली पर आप जमकर डांस करना चाहते हैं तो ये गाने आपके लिए बेस्ट हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। होली एक ऐसा त्योहार है, जो उमंग और उत्साह से भरा होता है। इस कलरफुर फेस्टिवल को लोग खूब मस्ती के साथ मनाते हैं। एक दूसरे को रंग लगाते हैं, गुजिया खाते हैं और दोस्तों के साथ जमकर डांस करते हैं। अगर आप भी होली पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको कुछ अच्छे गाने सजेस्ट कर सकते हैं जो आपकी होली पार्टी में नया रंग घोल देंगे।
यूं तो होली के कई पुराने गाने फेमस हैं, लेकिन उन्हीं गानों को हर साल सुनकर-सुनकर लोग बोर हो गए हैं इसिलए हम आपको बताते हैं कुछ नए गानों के बारे में जिनपर न सिर्फ आप डांस करेंगे, बल्कि अपने दोस्तों को भी जमकर डांस करवाएंगे। जानें कौन से होली के वो 10 नए और बेहतरीन गाने :
जय जय शिव शंकर:
साल 2019 में रिलीज़ हुई रितिक रोशन और टाइगर की फिल्म ‘वॉर’ का ये गाना काफी फेमस है। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इस गाने में मस्त होकर कलर्स के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं। अगर आप भी होली पर थिरकना चाहते हैं, तो एक बार तो इसे सुनना बनता है।
कबीरा सारा रा रा:
वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्री की दुल्हनिया' का ये काफी फेमस सॉन्ग है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ये गाना हर पार्टी की जान बन गया है।
Go Pagal:
‘जॉली एलएलबी 2’ का ये गाना भी होली के मौके पर सुनने के लिए जबरदस्त है। इस गाने में आपको अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी के ठुमके देखने को मिलेंगा। साथ ही ये गाना सुनकर आपका भी डांस का मूड बन जाएगा।
बलम पिचकारी:
इस गाने को हम कैसे भूल सकते हैं। 2013 में रिलीज हुई ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म का ये गाना लोगों की जुबान पर होली के मौके पर जरूर आता है।
लहू मुंह लग गया:
गोलियों की रासलीला राम-लीला फिल्म का गाना लहू मुंह लग गया, आपको जरूर याद होगा। इस गाने में दीपिका और रणवीर की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई है।
लेट्स प्ले होली:
अगर आप होली के मौके पर मग्न होकर झूमना चाहते हैं, तो ‘वक्त’ फिल्म का गाने ‘लेट्स प्ले’ होली जरूर सुनें। इस गाने में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन हैं।
होली बिरज मा :
Genius फिल्म भले ही आपने देखा ना हो, लेकिन इसका गाना इस होली पर जरूर सुनें। Jubin Nautiyal ने इस गाने को गाया है, जो आपके मन को मोह देगा।
पागलों सा नाच : 'जूनूनियत' फिल्म का ये गाना होली के मौके पर काफी पसंद किया जाता है। इस गाने में पुलकित और यामिनी गौतम हैं।
कछु माइंड ना :
करियो होली है यह गाना Milan Talkies फिल्म का है। श्रेया घोषाल और मीका सिंह ने इस गाने को बहुत ही खूबसूरती के साथ गाया है। सोशल मीडिया पर इस गाने की बहुत तारीफ हो रही है। कुछ लोगों का कहना है ये होली का अबतक का सबसे बेहतरीन गाना है।
होली में रंगीला: इस गाने को मीका सिंह ने गया है। इस गाने के कलाकार मोनी रॉय और वरुण शर्मा हैं। गाने में दोनों का डांस बहुत ही अच्छा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।