Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Taimur Ali Khan: बेटे के जन्मदिन पर मां करीना कपूर खान ने गाय को चारा डालते हुए तस्वीर की शेयर, क्यूटनेस देख आपको भी आएगा प्यार

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sun, 20 Dec 2020 12:34 PM (IST)

    इस तस्वीर के साथ करीना ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो कों तैमूर की कई सारी तस्वीरों को एक साथ जोड़कर बनाया गया है। करीना के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

    Hero Image
    Happy Birthday Taimur Ali Khan Kareena Kapoor Share A Cute Photo On Son Taimur Ali Birthday With Special Message

    नई दिल्ली, जेएनएन।Happy Birthday Taimur Ali Khan:  पापाराजी के फेवरेट तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के लाडले सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाए रहते हैं। स्टार किड्स की बात करें तो तैमूर की फैनफॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। वहीं मां करीना खान भी अपने बैटे के हर खूबसूरत पल को उनके फैंस के साथ साझा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। फिर आज के इस खास दिन यानी तैमूर के जन्मदिन पर करीना पीछे कैसे रहतीं। करीना ने तैमूर के जन्मदिन पर उनकी एक खास तस्वीर शेयर की है। स्टारकिड की ये तस्वीर सेशल मीडिया पर काफी पंसद की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक फोटो साझा की है। इस फोटो में तैमूर गाय को चारा डालते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में तैमूर बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं इस फोटो के साथ करीना ने एक खास कैप्शन लिखा है। वह लिखती हैं, ‘मेरा बच्चा...मैं तुम्हारे चार साल के होने पर बहुत खुश हूं कि तुम जो करना चाहते हो उसको लेकर तुम्हारे पास ऐसा दृढ़ संकल्प, समर्पण और फोकस है। जैसे तुम अब घास उठा रहे हो और गाय को खिला रहे हो। मेरे मेहनती लड़के भगवान तुम्हें खूब आशीर्वाद दें...अपने सपनों का पीछा करते रहना... और अपने जीवन में सब कुछ करना जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी कभी भी तुम्हें तुम्हारी अम्मा से ज्यादा प्यार नहीं करेगा...हैप्पी बर्थडे बेटा...माई टिम।' 

    वहीं इस तस्वीर के साथ करीना ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो कों तैमूर की कई सारी तस्वीरों को एक साथ जोड़कर बनाया गया है। करीना के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही वह कमेंट कर तैमूर को उनके आने वाले उज्जल भविष्य की ढेर सारी बधाईंयां भी दे रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी तैमूर के उनके जन्मदिन पर उन्हें ढरों मैसेज कर विश कर रहे हैं। 

    comedy show banner