Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Sridevi: भावुक हुए पति Boney Kapoor, देवर Anil Kapoor ने 'हवा-हवाई गर्ल' को किया याद...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 13 Aug 2019 11:57 AM (IST)

    Happy Birthday Sridevi बोनी कपूर ने ट्विटर पर लिखा- जन्म दिन की शुभकामनाएं जान। अपने जीवन के हर पल में तुम्हें मिस करता हूं।

    Happy Birthday Sridevi: भावुक हुए पति Boney Kapoor, देवर Anil Kapoor ने 'हवा-हवाई गर्ल' को किया याद...

    नई दिल्ली, जेएनएन। 13 अगस्त को वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म दिन है। श्रीदेवी अगर जीवित होतीं तो आज 56वां जन्म दिन मनातीं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुए एक हादसे में उनकी मृत्यु हो गयी थी। निधन के बाद श्रीदेवी का यह दूसरा जन्म दिन है। ज़ाहिर है कि उनके जुदा होने के ज़ख़्म हरे हैं। ख़ासकर, पति बोनी कपूर श्रीदेवी को लेकर अक्सर इमोशनल हो जाते हैं। बर्थडे पर भी बोनी ने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर उन्हें याद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोनी कपूर ने ट्विटर पर लिखा- जन्म दिन की शुभकामनाएं जान। अपने जीवन के हर पल में तुम्हें मिस करता हूं। ऐसे ही हमें दिशा दिखाती रहो। तुम सदा हमारे साथ रहोगी। बता दें कि बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में एक सादा समारोह में शादी की थी। श्रीदेवी के साथ बोनी की दूसरी शादी थी। बोनी और श्रीदेवी के दो बेटियां, जाह्नवी और ख़ुशी हैं। 

    श्रीदेवी के साथ मिस्टर इंडिया समेत कई फ़िल्में कर चुके देवर अनिल कपूर ने भी उन्हें भारी मन से याद किया। अनिल ने लिखा- आज कड़वा-मीठा दिन है, क्योंकि हम आपका 56वां जन्म दिन मना रहे हैं। वहीं आपको खोने का ग़म भी महसूस हो रहा है। लेकिन आपकी मुस्कान और आपने जो ख़ुशियां दीं, वो हमारी यादों में जि़ंदा है। हम आपको हर एक दिन याद करते हैं।

    श्रीदेवी 2018 में बोनी कपूर के भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गयी हुई थीं, जहां होटल में उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स में बताया गया था कि श्रीदेवी की मौत डूबने से हुई है। उनका मृत शरीर बाथ टब में मिला था।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप