हैप्पी बर्थडे टू दबंग गर्ल सोनाक्षी
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा रविवार को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि सोनाक्षी बर्थडे पर ग्रांड पार्टी नहीं देने जा रही हैं। गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का जन्म दो जून, 1
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा रविवार को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। हालांकि सोनाक्षी बर्थडे पर ग्रांड पार्टी नहीं देने जा रही हैं।
पढ़ें: सयानी हुई सोनाक्षी.
गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का जन्म दो जून, 1987 को पटना (बिहार) में हुआ था। मुंबई स्थित एसएनडीटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड की राह चुनी।
पढ़ें: ये है सोनाक्षी का नया फंडा.वर्ष 2010 में 'दबंग' फिल्म से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करनी वाली सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक जो भी फिल्में की हैं, उनमें से अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।
पढ़ें: सोनाक्षी ने एक गाने के लिए बदली नौ साड़ियां
वैसे माना जाता है कि उनकी कामयामी के पीछे वह अभिनेता हैं, जो कई साल से बॉलीवुड पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन ऐसा कहकर हम उनके अभिनय और देशी छवि को नजरांदाज नहीं कर सकते हैं। आज भी फिल्म 'दबंग' और 'दबंग 2' में उनके देशी लुक 'रज्जो' की भूमिका सबको याद है।
पढ़ें: सलमान और शाहरुख की तकरार में फंसी सोनाक्षी!
कभी राउडी राठौर के प्रमोशन पर पत्रकारों के सामने बिकिनी न पहनने का वादा करने वाली सोनाक्षी सिन्हा को अब तक जो भी रोल मिला उनमें ज्यादातर एक आम हिंदुस्तानी औरत की भूमिका में दिखीं जो हर समय साड़ी में दिखती है। ऐसा नहीं है कि सोनाक्षी को अपने इस देसी लुक से कोई आपत्ति है। वह तो इस पर गर्व करती हैं। वैसे भी साड़ी से हटकर अगर उन्हें कोई दूसरा रोल मिलता है, तब शायद वह फिल्म उद्योग में उतनी कामयाब नहीं हो पातीं जितनी आज हैं।
सोनाक्षी को डांस नहीं तो क्या सिखा रहे हैं सलमान
जिन फिल्मों से सोनाक्षी सिन्हा को कामयाबी मिली है उनमें 'राऊडी राठौर' 'दबंग' और 'दबंग 2' जैसे फिल्मे हैं। इसमें एक चीज गौर करने वाली है कि सोनाक्षी को इसमें जो भूमिका दी गई हैं, उसमें हिंदुस्तानी महिला की छवि दिखाई देती है। रणवीर सिंह के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'लुटेरा' में भी वह साड़ी वाले रोल में दिखेंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर