विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी को डांस नहीं तो क्या सिखा रहे हैं सलमान

By Edited By:
Published: Mon, 20 May 2013 03:02 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2013 03:04 PM (IST)

सलमान की दरियादिली के किस्सों से तो आप सभी वाकिफ हैं। सलमान ने छैल छबीली सोनाक्षी को ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान की दरियादिली के किस्सों से तो आप सभी वाकिफ हैं। सलमान ने छैल छबीली सोनाक्षी को ब्लॉकबस्टर फिल्म दबंग से शुरूआत करा कर सोनाक्षी की मदद की। अब सल्लू मियां सोनाक्षी को पेंटिंग के गुण सिखाने में लग गए हैं।

एक अखबार के मुताबिक छैल छबीली सोनाक्षी और सल्लू मियां में एक कॉमन गुण है। वह है पेंटिंग। दोनों को पेंटिंग करना बेहद पसंद है। गौरतलब है सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म लुटेरे की प्रमोशन में बहुत बीजी है। इस फिल्म में सोनाक्षी एक आर्टिस्ट का रोल निभा रही हैं।

सोनाक्षी ऐसा चाह रही हैं कि फिल्म लुटेरे के म्युजिक लांच के इवेंट पर सोनाक्षी लाइव पेंटिंग करें। सोनाक्षी और सलमान की हॉबी है पेंटिंग। सोनाक्षी को सलमान की पेंटिंग बहुत पसंद हैं और सोनाक्षी सलमान की पेंटिंग की बहुत बड़ी फैन हैं। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में सोनाक्षी सलमान से यह सलाह लेती दिखी कि वह कैसे मीडिया के सामने लाइव पेंटिंग करेंगी। अब यह तो इवेंट के दिन ही पता चलेगा कि वह कैसी पेंटिंग बनाएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर