विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी ने एक गाने के लिए बदली नौ साड़ियां

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2013 12:07 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा वैसे तो कई फिल्मों में साड़ियों में दिख चुकी हैं। लेकिन वह अपनी आने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा वैसे तो कई फिल्मों में साड़ियों में दिख चुकी हैं। लेकिन वह अपनी आने वाली फिल्म लुटेरा के एक गाने में नौ साड़ी पहनी है। इस गाने से सोनाक्षी ने ग्लैमर में एक विशेष लुक दिया है, जिसके साथ, सोनाक्षी सिन्हा ने अपना दबंग लुक इस फिल्म में फिर से दिखाया है।

साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि विद्या बालन की तरह अब कई और हिरोइनें भी ऑन स्क्रीन साड़ी में बड़ा आरामदायक महसूस करती हैं।

फिल्म लुटेरा के संवार लूं गाने में सोनाक्षी नौ अलग-अलग साड़ियों में दिखेंगी। इस गाने के अंदर कई दिनों के टाइम पीरियड को दिखाया है, जिसमें सोनाक्षी को नौ साड़ी पहननी पड़ी हैं।

लुटेरा फिल्म में ओल्ड टच है, जिस वजह से पुरानी फिल्मों के चहेते लोगों को बेहद पसंद आने वाली है। लुटेरा के संवार लूं गाने की शुरुआत रणबीर सिंह के एक डॉयलाग के साथ शुरू होता है, जिसमें वह पहली बार मिलते हैं और पहली बार में ही प्यार हो जाता है। फिर, कैसे एक कपल के बीच प्यार बढ़ता है, वह इस गाने में दिखाया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर