Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइगर श्रॉफ की बचपन की दोस्त हैं श्रद्धा कपूर, स्कूल से लेकर फिल्मों तक, हमेशा रहे हैं साथ

    टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने न केवल फिल्मों में साथ काम किया बल्कि यह दोनों एक ही स्कूल में क्लासमेट भी रहे हैं। स्कूल के बाद श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला भी लिया था

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Thu, 03 Mar 2022 07:23 AM (IST)
    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ, Instagram : shraddhakapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। वह फिल्मों में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा कपूर अब तक कई हिट फिल्में भी दे चुकी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। श्रद्धा कपूर और अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। यह दोनों बचपन से अच्छे दोस्त हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने न केवल फिल्मों में साथ काम किया बल्कि यह दोनों एक ही स्कूल में क्लासमेट भी रहे हैं। स्कूल के बाद श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला भी लिया था लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद ही पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग करने का फैसला किया। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से थी। फिल्म तीन पत्ती में श्रद्धा कपूर के साथ दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।

    हालांकि श्रद्धा कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान फिल्म आशिकी 2 से मिली थी। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म आशिकी 2 में न केवल श्रद्धा कपूर के अभिनय को पसंद किया गया बल्कि फिल्म के गाने भी काफी हिट साबित हुए थे।

    फिल्म आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, स्त्री और छिछोरे सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। आखिरी बार श्रद्धा कपूर फिल्म बागी 3 में नजर आई थीं। श्रद्धा कपूर एक शानदार अभिनेत्री होने के अलावा बेहतरीन गायिका और डांसर भी हैं। छोटी उम्र में ही उन्होंने संगीत का अभ्यास लेना शुरू कर दिया था।

    इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। साल 2020 में श्रद्धा कपूर उस समय विवादों में आ गई थीं जब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौते के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आया था। इस मामले में श्रद्धा कपूर सहित बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों को एनसीबी ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। हालांकि उनके खिलाफ एनसीबी को किसी भी तरह से सबूत नहीं मिले थे।

    फिल्मों के अलावा श्रद्धा कपूर अपनी लव लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को इन दिनों डेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ को बहुत बार साथ भी देखा जाता है। हालांकि रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।