Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Sharman Joshi: शरमन जोशी ने अलग तरह की एक्टिंग से बनाई बॉलीवुड में अपनी पहचान

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 28 Apr 2021 03:15 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी अपना जन्मदिन 28 अप्रैल को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी खास जगह भी बनाई है। शरमन जोशी फिल्मों में अपना अलग तरह का अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी, Instagram : sharmanjoshi

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी अपना जन्मदिन 28 अप्रैल को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी खास जगह भी बनाई है। शरमन जोशी फिल्मों में अपना अलग तरह का अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में कई शानदार किरदार किए हैं जिन्हें फैंस और दर्शक हमेशा याद करते रहते हैं। शरमन जोशी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरमन जोशी का जन्म 28 अप्रैल को 1979 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा परिवार फिल्मों और थिएटर से संबंध रखता है। यही वजह थी जो शरमन जोशी ने शुरुआत से ही अभिनय के सभी तरह के गुन सिखे थे। उन्होंने लंबे समय तक थिएटर के लिए अभिनय किया था। वह मशहूर गुजराती थिएटर 'ऑल द बेस्ट' का भी हिस्सा रहे थे। शरमन जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' से की थी।

    हालांकि शरमन जोशी को अपनी पहली फिल्म से कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह 'लज्जा', 'स्टाइल', 'एक्सक्यूज मी' और 'शादी नंबर 1' में नजर आए। शरमन जोशी को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2006 में फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'गोलमाल' से मिली थी। उनकी यह दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों में शरमन जोशी के अभिनय को खूब पसंद किया था।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sharman Joshi (@sharmanjoshi)

    शरमन जोशी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शरमन जोशी वेब सीरीज में भी अभिनय कर चुके हैं। वह वेब सीरीज 'बारीश' में नजर आ चुके हैं। इस सीरीज में शरमन जोशी के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था। बात करें शरमन जोशी की निजी जिदंगी की तो यह बात उनके बहुत कम फैंस को पता होगी कि वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं।

    प्रेम चोपड़ा फिल्मों में अपने खलनायक किरदारों से लिए जाने जाते हैं। शरमन जोशी ने उनकी बेटी प्रेरणा चोपड़ा से साल 2000 में शादी की। शादी से पहले इन दिनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शरमन जोशी और प्रेरणा चोपड़ा के तीन बच्चे हैं। शरमन जोशी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।