Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तरह सुनील सिकंदरलाल से शक्ति कपूर बने थे एक्टर, खोलना चाहते थे ट्रैवल एजेंसी, फिर ऐसे बन गए कलाकार

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Fri, 03 Sep 2021 07:26 AM (IST)

    दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर का जन्म 03 सितंबर 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्होंने न केवल अपने विलेन किरदार के बल्कि कॉमेडी अवतार से भी हमेशा दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है।

    Hero Image
    हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर, Image Source: Mid-day

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा में खतरनाक विलेन बनकर मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर का जन्म 03 सितंबर, 1952 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। उन्होंने न केवल अपने विलेन किरदार के बल्कि कॉमेडी अवतार से भी हमेशा दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। शक्ति कपूर ने पिछले तीन दशक में लगभग हर बड़े कलाकार के साथ काम किया है। शक्ति कपूर ने अपनी शुरुआत पढ़ाई दिल्ली से की ही थी। उन्होंने दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से ही अपनी पढ़ाई पूरी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शक्ति कपूर के पिता कनॉट प्लेस इलाके में टेलर की दुकान चलाते थे। कॉलेज खत्म होने के बाद उनके पिता चाहते थे कि वह फैमिली बिजनेस संभालने, लेकिन शक्ति कपूर ने ऐसा नहीं किया। वह अपना खुद का कुछ करना चाहते थे, जैसे एक ट्रैवल एजेंसी खोलना। शक्ति कपूर ने एक ट्रैवल एजेंसी शुरू करने के लिए छह महीने तक प्रशिक्षण भी लिया था। उनके पिता उनकी ट्रैवल एजेंसी के लिए अपनी कपड़े की दुकान का एक हिस्सा देने के लिए भी राजी हो गए थे, लेकिन शक्ति कपूर ने लेने से मना कर दिया।

    शक्ति को बहुत दुख हुआ, इसलिए उन्होंने पुणे में एफटीआईआई (भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान) में प्रवेश लिया और अभिनय में दो साल का डिप्लोमा कोर्स किया। शक्ति को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उनके कॉलेज के दोस्त दिल्ली थिएटर सर्कल से थे। उन्होंने अपना और शक्ति दोनों का एफटीआईआई में फॉर्म भर दिया था। जब शक्ति को एफटीआईआई से फोन आया, तो वह चौंक गए। वहीं एफटीआईआई में शक्ति कपूर के सभी दोस्त रिजेक्ट हो गए, लेकिन उन्हें चुन लिया गया।

    शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ हेमा मालिनी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में थे। वहीं इसके बाद शक्ति ने दो और फिल्में 'कुर्बानी' और 'रॉकी' में काम किया। इन दोनों ही फिल्मों में शक्ति की अभिनय को काफी पंसद किया गया था। इन दोनों ही फिल्मों में शक्ति कपूर ने विलेन का किरदार निभाया था। सुनील दत्त ने शक्ति कपूर को फिल्म 'रॉकी' के लिए बतौर विलेन फाइनल किया था। लेकिन सुनील दत्त को उनका नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर बतौर विलेन सही नहीं लग रहा था। इसक बाद सुनील दत्त ने ही उनका नाम बदलकर शक्ति कपूर कर दिया था।

    शक्ति कपूर ने निगेटिव के साथ कई फिल्मों में कॉमेडियन किरदार भी निभाए, जिसमें राजा बाबू सबसे मशहूर रही है। इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। शक्ति ने सबसे ज्यादा दिवंगत अभिनेता कादर खान के साथ काम किया है। कादर खान और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शक्ति कपूर 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।