Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saroj Khan Birthday: 'ये फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान है', सरोज को लेकर माधुरी दीक्षित ने क्यों कही थी ये बात

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2022 09:58 AM (IST)

    Saroj Khan Birthday सरोज खान ने फिल्मी दुनिया में बाल कलाकार के तौर पर एंट्री ली थी। उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर के काम करना शुरू किया था। उनकी नृत्य में शुरू से ही रुचि थी और वे बहुत जल्दी डांस स्टेप्स पकड़ लेती थीं।

    Hero Image
    Photo Credit : Saroj Khan Madhuri Dixit Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Saroj Khan: बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा ही फैंस और स्टार्स के दिलों में जिंदा रहेगी। माधुरी से लेकर ऐश्वर्या जैसे कई सुपरस्टार को अपनी धुन पर नचाने वाली सरोज खान की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सरोज खान का जन्म 22 नवम्बर 1948 को हुआ था। सरोज खान ने 71 साल की उम्र में साल 2020 में इस प्रतिभा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। वहीं सरोज ने सबसे ज्यादा माधुरी दीक्षित को डांस नंबर्स पर नचाया। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स को सरोज खान ने अपने गानों की वजह से सुपरहिट बनाया। वहीं​, जब भी सरोज खान की ​फेवरेट स्टूडेंट की बात आती है तो सबसे पहला नाम माधुरी दीक्षित का आता है। माधुरी के साथ सरोज की एक खास बॉन्डिंग थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु होने के साथ ही उनकी मां भी थी सरोज खान

    माधुरी दीक्षित और सरोज खान के रिश्ते को बारे में सभी जानते हैंं। माधुरी हमेशा से ही सरोज खान की पसंदीदा शिष्या रही हैं। वह​ सरोज खान की कही गई हर बात को पत्थर की लकीर मानकर उस पर पूरा ध्यान देती थीं। सरोज खान ने माधुरी संग कई आइकॉनिक गाने दिए हैं। इन गानों की लिस्ट में फिल्म 'बेटा' का 'धक धक', 'एक-दो तीन' जैसे कई गाने शामिल हैं। वहीं, फिल्म 'बेटा' के 'धक धक' की वजह से माधुरी को 'धक धक गर्ल' कहा जाने लगा था। वहीं सेट पर सरोज, माधुरी की गुरु होने के साथ ही उनकी मां भी थीं।

    सरोज खान को लेकर माधुरी ने कही थी ये बड़ी बात

    हर किसी के जीवन में एक वक्त ऐसा आता है जब उसकी चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती हैं। सरोज खान के साथ भ कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। सरोज के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनके पास काम नहीं था। ऐसे में माधुरी दीक्षित ने उनको लेकर एक बड़ी बात कही थी। दरअसल, सरोज खान को लेकर खबरें आईं थीं कि उनके पास अब काम नहीं है। इस पर माधुरी ने कहा था, 'सरोज खान को काम नहीं मिलना फिल्म इंडस्ट्री का नुकसान है।'

    सरोज खान के निधन से बुरी तरह टूट गईं थीं माधुरी

    आपको बता दें कि सरोज खान के निधन से माधुरी दीक्षित को काफी बड़ा झटका लगा था। मधुरी ने अपनी गुरू के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर किया था। माधुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'वह अपनी दोस्त और गुरु, सरोज खान के जाने से बिखर गई हैं। उन्होंने मुझे डांस में पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी। दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। मैं आपको याद करूंगी। उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना।' 

    बाल कलाकार के तौर पर की थी एंट्री

    सरोज खान ने फिल्मी दुनिया में बाल कलाकार के तौर पर एंट्री ली थी। उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर के काम करना शुरू किया था। उनकी नृत्य में शुरू से ही रुचि थी और वे बहुत जल्दी डांस स्टेप्स पकड़ लेती थीं। वहीं सरोज ने बॉलीवुड में 3000 से भी ज्यादा गानों के लिए कोरियोग्राफी किया है। बता दें कि सरोज ने फिल्म ‘कलंक’ में आखिरी बार माधुरी के लिए कोरियोग्राफी किया था। सरोज ने इस फिल्म के गाने 'तबाह हो गए' के लिए माधुरी को सरोज ने ही डांस स्टेप्स सिखाए थे।