विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan Birthday: 'मुझे बच्चे चाहिए लेकिन मां नहीं' जब सलमान खान ने बताया था सिंगल होने का सबसे बड़ा कारण

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2022 10:29 AM (IST)

Salman Khan Birthday इंडस्ट्री के दबंग खान यानी कि सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन ...और पढ़ें

File Photos of Salman Khan. Photo Credit: Salman Khan Instagram
File Photos of Salman Khan. Photo Credit: Salman Khan Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Birthday: फैंस के चहेते भाईजान यानी कि सलमान खान का आज जन्मदिन है। उनके बर्थ डे पर सोशल मीडिया से लेकर हर ओर उन्हें बधाइयां ही बधाइयां मिल रही हैं। सलमान खान ने इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों के लिए बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में शाह रुख खान से लेकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी तक, कई सितारे पहुंचे। सलमान खान हर साल अपने जन्मदिन पर कुछ इस तरह की पार्टी ऑर्गनाइज करते ही हैं। लेकिन उनके जन्मदिन पर एक सवाल जो कभी उनका पीछा नहीं छोड़ता, वह है उनका अभी तक सिंगल होना।

अभिनेता सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी सलमान खान सिंगल हैं। वह अपनी जिंदगी बड़े ही ऐशो आराम से जीते हैं, मगर उनके फैंस जो अक्सर उनसे शादी करने का सवाल पूछते हैं, यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आखिर भाईजान के लिए शहनाइयां कब बजेंगी। मीडिया रिपोर्टे्स के मुताबिक, सलमान खान ने कभी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह बच्चे तो चाहते हैं, लेकिन उनके लिए मां नहीं।

बच्चे तो चाहिए, लेकिन मां नहीं

सलमान खान का छोटे बच्चों के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह अपने भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान के बच्चों के साथ अक्सर मौज मस्ती करते देखे जाते हैं। उनके कई वीडियो भतीजे आहिल और भतीजी अयात के साथ मस्ती करते हुए भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। यहां तक कि बच्चों से जुड़े रियलिटी शो में भी सलमान खान की उनके साथ मस्ती देखने को मिलती है। बच्चों के साथ सलमान खान भी बच्चे बन जाते हैं और उस मौके को खुल कर एंजॉय करते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने कभी बच्चों के लिए अपने बेशुमार प्यार पर बात की थी। उन्होंने बताया था बच्चे उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं। उन्होंने यह इच्छा भी जताई थी कि वह बच्चे चाहते हैं, लेकिन बच्चों के साथ मां भी आती है और वो मां नहीं चाहते। यानी कि भाईजान ने क्लियर कहा कि वह शादी करने में दिलचस्पी नहीं रखते।

कई अभिनेत्रियों के साथ रहे है संबंध

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सलमान खान के कई अभिनेत्रियों के साथ संबंध रहे हैं। संगीता बिजलानी से लेकर ऐशवर्या राय तक, उनका प्यार इन अभिनेत्रियों के लिए छिपा नहीं है। ऐश्वर्या राय के साथ उनके प्यार के किस्से तो पूरी दुनिया में फेमस हैं। इनके अलावा सलमान खान के सोमी अली को भी डेट करने की चर्चा होती रही है। सलमान खान और सोमी अली 1991 से 1999 तक रिलेशन में थे।

यह भी पढ़ें: Salman Khan का पुराना प्यार हुआ ताजा, जन्मदिन के मौके पर एक्स गर्लफ्रेंड को किया किस

यह भी पढ़ें: Salman Khan Birthday: आज भी पुराने घर में रहते हैं सलमान खान, इस वजह से नहीं छोड़ पा रहे गैलेक्सी अपार्टमेंट