Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए...रेखा और अमिताभ के पांच सुपरहिट गाने, जिनमें इश्क है और कशिश भी

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Thu, 10 Oct 2019 01:03 PM (IST)

    रेखा और अमिताभ के कई गाने भी आज भी लोगों की जुबान पर हैं। हम आज आपको दोनों के पांच सुपर हिट गानों के बारे में बताते हैं। ये गाने दिल में उतर जाते हैं।

    देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए...रेखा और अमिताभ के पांच सुपरहिट गाने, जिनमें इश्क है और कशिश भी

    नई दिल्ली, जेएनएन। रेखा और अमिताभ बच्चन जब-जब सिल्वर स्क्रीन पर साथ आए हैं। फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। दर्शकों को दोनों को जोड़ी खूब पसंद आती है। सिलसिला, दो अंजाने, मिस्टर नटवर लाल, मुक्कदर का सिकंदर और सुहाग समेत कई फिल्मों ने अमिताभ और रेखा की जोड़ी ने कहर ढाया है। साथ ही दोनों के कई गाने भी आज भी लोगों की जुबान पर हैं। हम आज आपको दोनों के पांच सुपर हिट गानों के बारे में बताते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए

    रेखा और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया यह गाना सिलसिला (1981) फिल्म का है। इसमें संगीत हरिप्रसाद चौरसिया, शिव कुमार शर्मा ने दिया। गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है। किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने इसे गाया है।

     

    परदेसिया ये सच है पिया सब कहते हैं तूने मेरा दिल ले लिया

    1979 में आई सुपरहिट फिल्म नटवरलाल का यह गाना शानदार है। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी है।

    सलाम-ए-इश्क

    1978 की फिल्म मुक्कदर का सिकंदर का गाना है। इसे गाया लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने दिए हैं। संगीत आनंद बख्शी का है और लिखा मजरूह सुल्तानपुरी ने है।

    तेरी रब ने बना दी जोड़ी

    यह गाना सुहाग(1979) फिल्म का है। गाने को लिखा आनंद बख्शी ने है और संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है। रफी, शैलेंद्र और आशा भोंसले ने इसे गाया है।

    अठरह बरस की तू

    यह गाना भी सुहाग(1979) फिल्म का है। इस गाने को लिखा आनंद बख्शी ने है और संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है। लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने इसे गाया है।