Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Puneeth Rajkumar: ऐसा स्टार, जिनकी लगातार 14 फिल्में थिएटर में कई महीनों तक हटाई ही नहीं गई

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Tue, 17 Mar 2020 09:17 AM (IST)

    Happy Birthday Puneeth Rajkumar आज कन्नड़ फिल्म सिनेमा के स्टार पुनीत राजकुमार ने बचपन में ही एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल जीत लिया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Happy Birthday Puneeth Rajkumar: ऐसा स्टार, जिनकी लगातार 14 फिल्में थिएटर में कई महीनों तक हटाई ही नहीं गई

    नई दिल्ली, जेएनएन। आज साउथ सिनेमा के स्टार और पॉवर स्टार के नाम से मशहूर पुनीत राजकुमार का जन्मदिन है। पुनीत 45 साल के हो गए हैं। कई दशकों से पुनीत कन्नड़ इंडस्ट्री में राज करते आए हैं और अपने फैन के बीच उनकी खास दिवानगी है। अपने बर्थडे के दिन हर साल राजकुमार अपने घर के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। हालांकि, इस बार राजकुमार ने पहले ही ट्वीट कर फैंस को कोरोना वायरस का ध्यान रखते हुए भीड़ कम करने की अपील की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुनीत राजकुमार की खास बात ये है कि उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना ली थी। चाइल्ट एक्टर के तौर पर ही उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड जैसे कई अवॉर्ड मिल गए थे। उन्होंने चाइल्ट एक्टर के तौर पर 12 फिल्मों में काम किया, जिसमें फिल्म बेट्टद हूवु के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। उन्हें आकाश (2005), आरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है, जो अभी तक उनकी सबसे बड़ी कॉमर्शियल हिट हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    ನೀವು ಮುನ್ನೆಚ್ಚರಿಕೆ ವಹಿಸಿ ಸುರಕ್ಷಿತವಾಗಿರುವುದೇ ನನಗೆ ಕೊಡುವ ಒಂದು ದೊಡ್ಡ ಉಡುಗೊರೆ 🙏

    A post shared by Puneeth Rajkumar (@puneethrajkumar.official) on

    आरसु फिल्म के लिए भी उन्हें कई अवॉर्ड मिले थे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म हिट की दर सबसे अधिक है। आप उनकी दिवानगी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि एक बार उनकी 14 फिल्में लगातार कम से कम 100 दिनों तक सिनेमा घरों में बनी रही। पुनीत राजकुमार कन्नड़ स्टार रहे राजकुमार और निर्माता पर्वतम्मा राजकुमार के बेटे हैं। वैसे तो वो पहली बार स्क्रीन पर तब नजर आए थे, जब वो 6 महीने के थे।

    एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी पुनीत माहिर हैं। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के साथ साथ फिल्मों में गाने भी गाए हैं। वो बचपन में ही अपनी फिल्मों में कम से कम गाना जरूर गाते थे। इसके अलावा पुनीत कई ब्रांड्स से जुड़े हैं और उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन में भी अपने पांव पसार रखे हैं।