Happy Birthday Priyanka Chopra: ब्राउनी कहकर चिढ़ाते थे लोग, फिर इस सवाल का जवाब देकर बनीं Miss World
Happy Birthday Priyanka Chopra आज प्रियंका चोपड़ा 37 साल की हो गई हैं। प्रियंका ने अपने करियर में उन ऊंचाइयों को छुआ है जो हर किसी के बस की बात नहीं ह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। आज बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन है। प्रियंका भारत की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड, रिजनल सिनेमा, हॉलीवुड, सिंगिंग, फैशन में अपनी अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड की देसी गर्ल माने जाने वाली प्रियंका चोपड़ा को शुरुआत में अपने सांवले रंग की वजह से मुश्किले हुईं, लेकिन बाद में प्रियंका ने ऐसा किया जिस पूरी दुनिया सलाम करती है। जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के जीवन से जु़ड़ी ऐसी ही कई खास बातें...
बरेली की रहने वाली प्रियंका एक आर्मी फैमिली से आती हैं। प्रियंका के पिता आर्मी में डॉक्टर थे। कहा जाता है कि अमेरिका के स्कूल में सांवले रंग की वजह से उन्हें 'ब्राउनी' कहकर बुलाया जाता था। रंगभेद टिप्पणी झेल चुकीं प्रियंका चोपड़ा शुरुआत में क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थी, लेकिन बाद में उनका रुझान एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा।
2000 में मिला मिस वर्ल्ड का खिताब
साल 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 17 बरस की एक लड़की यानी प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया। मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर प्रियंका ने यह खिताब जीता था। हालांकि प्रियंका ने सवाल का जवाब गलत दिया था, क्योंकि मदर टेरेसा का निधन 1997 में ही हो चुका था।
फिल्म जगत में एंट्री
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा सिंगर दलेर मेहंदी के साथ एक गाने में काम कर चुकी थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म से की थी। इस फिल्म का नाम है थमिज़हन। इस फिल्म में लीड किरदार एक्टर विजय ने निभाया था।
उसके बाद प्रियंका आगे बढ़ती गईं और साल 2003 में फिल्म 'द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे। अब वो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसमें कई फिल्मों में निर्माता के तौर पर भी प्रियंका की हिस्सेदारी रही है।
View this post on Instagram
हॉलीवुड में भी किया कमाल
प्रियंका ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया है, जो किसी अभिनेत्री के लिए काफी मुश्किल है। विदेशी सिनेमा की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने टीवी शो क्वॉंटिको और दो हॉलीवुड फिल्म बेवॉच और ए किड लाइक जाके में काम किया है।
हॉलीवुड सिंगर और एक्टर से की शादी
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है और उनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थीं। प्रियंका और निक ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उमैद भवन में शादी की थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।