Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Manushi Chhillar: मेडिकल स्टूडेंट से लेकर मिस वर्ल्ड और फिर एक्ट्रेस बनने तक का किया सफर तय

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 14 May 2021 05:51 PM (IST)

    मानुषी छिल्लर जल्द पृथ्वीराज फिल्म में नजर आएंगीl इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैंl फिल्म में वह संयुक्ता की भूमिका निभा रही है। इ ...और पढ़ें

    Hero Image
    मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर की दुनिया बदल गईl

    नई दिल्ली, जेएनएनl मानुषी छिल्लर आज अपना 24 वां जन्मदिन मना रही हैl वह जल्द ही यशराज फिल्म्स की फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार की अहम भूमिका हैl फिल्म के पोस्टर जारी कर दिए गए हैंl कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग टाल दी गई हैl मानुषी छिल्लर ने एमबीबीएस स्टूडेंट से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक की यात्रा तय की हैl इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानुषी छिल्लर हरियाणा से है और उन्होंने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता हैl  शुक्रवार 14 मई को वह अपना 24 वां जन्मदिन मनाएंगीl मानुषी छिल्लर अपने कॉलेज के दिनों से ही टैलेंटेड रही हैl उन्होंने 12वीं की कक्षा में इंग्लिश में टॉप किया था और उन्हें बोर्ड में 96% नंबर आए थेl इसके अलावा उन्होंने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट भी पहले अटेम्प्ट में पास कर लिया थाl वह भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी हैl इसके बाद उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की तैयारी की और उन्हें 2017 में मिस वर्ल्ड चुना गयाl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

    2016 में मानुषी छिल्लर को मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन कॉलेज फेस्टिवल के लिए चुना गया थाl इसके बाद वह फेमिना मिस इंडिया हरियाणा बनी फिर उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता और उन्हें मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और वह जीत गईl इसके पहले यह पुरस्कार प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जीता थाl मानुषी छिल्लर न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि वह बुद्धिमान भी हैl वह अपनी भारतीय परंपरा और मूल्यों का आदर करती हैl एक बार जब उनसे पूछा गया था कि किस काम को दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी दी जानी चाहिएl इसपर उन्होंने कहा था कि मां के काम को दुनिया में सबसे ज्यादा सम्मान और सैलरी दी जानी चाहिएl उनके इस उत्तर की काफी सराहना हुई थीl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)

    मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर की दुनिया बदल गईl उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव आएl वह इंडिया के टॉप ट्रेंडिंग पर्सनैलिटी में से एक रही हैl मानुषी छिल्लर पूरा विश्व घूम चुकी हैl उन्होंने ब्यूटी विद परपज के नाम से एक प्रोजेक्ट भी शुरू किया थाl वह कई बड़े नेताओं से भी मिल चुकी हैl मानुषी छिल्लर जल्द 'पृथ्वीराज' फिल्म में नजर आएंगीl इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैंl फिल्म में वह संयुक्ता की भूमिका निभा रही है।