Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday: कभी विनोद खन्ना के सेक्रेटरी थे महेश भट्ट, 26 साल की उम्र में किया था पहली फिल्म का निर्देशन

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 20 Sep 2021 07:01 AM (IST)

    मशहूर डायरेक्ट प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर महेश भट्ट अब तक बॉलीवुड को कई शानदार और हिट फिल्में दे चुके हैं। वह लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था।

    Hero Image
    डायरेक्ट, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर महेश भट्ट, तस्वीर- Instagram: maheshfilm

    नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर डायरेक्ट, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर महेश भट्ट अब तक बॉलीवुड को कई शानदार और हिट फिल्में दे चुके हैं। वह लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट और मां का नाम शिरीन मोहम्‍मद अली है। महेश भट्ट ने अपनी स्‍कूली पढ़ाई डॉन बोस्‍को हाई स्‍कूल, माटुंगा से की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्‍कूल के दिनों में ही उन्‍होंने पैसा कमाने के लिए समर जॉब्‍स शुरू कर दिया था। महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए लेखना शुरू कर दिया था। जब महेश स्ट्रगल कर रहे थे उस दौरान महेश स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। फिल्म कब्जा से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू कर दिया था।

    वहीं 26 साल की उम्र में महेश भट्ट ने बतौर निर्देशक फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लहू के दो रंग, अर्थ, सारांश, नाम, डैडी, आशिकी, दिल है के मानता नहीं और हम हैं राही प्यार के सहित कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। इतना ही नहीं महेश भट्ट स्वाभिमान, कभी कभी और नामकरण जैसे कई चर्चित टीवी सीरियल्स का भी निर्देशन किया है।

    फिल्मों के अलावा महेश भट्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। कॉलेज के दिनों में उन्हें लोरिएन ब्राइट नाम की लड़की से प्यार हो गया था। लोरिएन ब्राइट ने बाद में नाम बदलकर किरन भट्ट कर लिया था। किरन ही पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। हालांकि यह रिश्ता तब टूटना शुरू हो गया जब महेश भट्ट और मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं।

    जब प‍रवीन बॉबी से उनके संबंध बिगड़े, तब उनकी लाइफ में एंट्र‍ी मारी सोनी राजदान ने। सोनी के साथ अफेयर के समय महेश और किरन एक साथ ही रहते थे। कानूनी तौर पर महेश और किरन का तलाक नहीं हुआ, पर महेश ने सोनी राजदान से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। इस शादी से महेश के दो बच्चे हैं शाहीन भटृ और आलिया भट्ट। आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।