Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhuri Dixit Birthday: जानें कब और कहां हुई थी माधुरी और डॉ. नेने की पहली मुलाकात, फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 15 May 2021 07:58 AM (IST)

    माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी जैसी है। आज हम आपको इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    Photo Credit - Madhuri Dixit Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डांसिंग क्वीन और धकधक गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। 15 मई, 1967 को मुंबई में जन्मीं माधुरी ने आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। खास बात यह है कि इंडस्ट्री में इतने साल बीत जाने के बाद भी माधुरी का जादू आज भी बरकरार है। वह आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने करियर में पुरस्कार पद्म श्री समेत दर्जनों प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किए हैं। वहीं माधुरी हिंदी सिनेमा जगत की एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्हें 14 बार फिल्मफेयर पुरस्कार का नामंकन मिला, जिनमें से चार बार वो विजेता रही हैं। वहीं अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी जैसी है। आज हम आपको इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    करोड़ों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने उस वक्त डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की जब वह अपने करियर की बुलंदियों पर थीं। माधुरी के अचानक शादी के फैसले ने उनके फैंस को चौंका दिया था। माधुरी दीक्षित ने महज 17 साल की उम्र में राजश्री ​की फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी ये फिल्म नहीं चली और उन्होंने फिर से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने शुरू कर दिया था। लेकिन बाद में माधुरी ने एक नहीं बल्कि कई हिट फिल्में दीं और उन्हें बॉलीवुड की सुपरस्टार बनाया दिया। वहीं जब वह डॉक्टर श्रीराम नेने के प्यार में ‘पागल’ हुईं तब माधुरी ने सबकुछ छोड़कर उनके साथ घर बसाने का फैसला लिया था। इसके बाद दोनों 17 अक्टूबर, 1999 शादी के बंधन में भी बंध गए। माधुरी ने एक इंटरव्यू में अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया था। श्रीराम नेने से पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था, 'डॉक्टर श्रीराम नेने से मेरी पहली मुलाकात संयोग से भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी। यह बहुत शानदार था क्योंकि मैं यह जानकर हैरान थी कि श्रीराम नेन मेरे बारे में नहीं पता कि मैं एक अभिनेत्री हूं और हिंदी फिल्मों में काम करती हूं। उन्हें इस बारे में कोई भी आइडिया तक नहीं था। इसलिए यह बेहद अच्छा था। वहीं हमारी मुलाकात पहली के बाद उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या आप मेरे

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? मुझे लगा कि ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी है। लेकिन पहाड़ों पर जाने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मुश्किलों भरा है।' 

    माधुरी ने आगे बताया, 'यहीं से हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए और हमें प्यार हो गया। इसके बाद कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया।' आज दोनों के दो बेटे रियान और एरिन नेने हैं और सभी काफी खुश हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)