Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Janhvi Kapoor: बोनी कपूर ने बचपन की तस्वीर शेयर कर बेटी को बर्थडे की दी शुभकामनाएं, बताई एक्ट्रेस की ये क्वालिटी

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 06 Mar 2022 10:39 AM (IST)

    एक्ट्रेस जान्हवी कपूर रविवार को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पिता बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी अनदेखी तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने जान्हवी की क्वलिटी के बारे में भी बात की है।

    Hero Image
    Happy Birthday Janhvi Kapoor: Boney Kapoor wishes daughter by sharing childhood picture.

    नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर रविवार को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले और फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनके पिता बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी अनदेखी तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने जान्हवी की क्वलिटी के बारे में भी बात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेयर की बचपन की तस्वीरें

    बोनी कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर उनके बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद क्यूट दिख रही हैं। पहली तस्वीर में जान्हवी कपूर बैठी हुई दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर को देख कर मालूम होता है कि अभिनेत्री डांस स्टेप्स करती हुई दिख रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

    गिनाई जान्हवी कपूर की क्वालिटी

    इस अनमोल तस्वीर को शेयर कर उन्होंने जान्हवी कपूर की क्वालिटी के बारे में बताते हुए लिखा, आप हमारे जीवन की खुशीयां हैं, आप जैसे हो, वैसे ही बने रहना, सरल, डाउन टू अर्थ, सभी का सम्मान करें, जोश को बढा़एं, ये आपके गुण हैं, जो आपको चांद से परे ला जाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेटा। बोनी कपूर द्वारा शेयर इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर एक्ट्रेस को मुबारकवाद दे रहे हैं।

    Janhvi

    जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।

    साथ ही जान्हवी करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में अभिनेता राज कुमार राव के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म रूही में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ मुख्य किरदार निभाया है।