Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Honey Singh: जानें हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह बनने का सफर, सिंगर बनने से पहले करते थे ये काम

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sun, 15 Mar 2020 08:24 AM (IST)

    फिल्मों की बात करें तो हनी सिंह की पहली पंजाबी फिल्म मिर्जा थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला।

    Happy Birthday Honey Singh: जानें हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह बनने का सफर, सिंगर बनने से पहले करते थे ये काम

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर सिंगर का असली नाम हिरदेश सिंह है। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सिंग हनी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 15 मार्च, 1983 में पंजाब के होशियापुर में हुआ था। आज वह अपना 37 जन्मदिन अपने फैंस और परिवार के साथ मना रहे हैं। आज हनी सिंह जिस मुकाम पर हैं यहां तक पहुचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। आज हम आपको हनी के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A big thanks to all my fans for always supporting me and my work. Nothing is more valuable than your unconditional love. I am what I am because of you. Keep loving and keep blessing. YoYo Honey Singh

    A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

    हनी सिंह सिंगर बनने से पहले रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर रह चुके है। बता दें कि उन्होंने 'शकल पे मत जा' से डेब्यू किया। ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था। इसी गाने से हनी​ सिंह को अलग पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने जैसे-'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', 'बर्थडे बैश' दिए। ये गानें आज भी पार्टियों की जान मानी जाती है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #BTS pics from the sets of LOCA. #iamloca #yoyohoneysingh

    A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

    आपको बता दें कि हनि सिंन ने अपने नाम कई खिताब भी दर्ज किए हैं। उन्होंने सिंगिंग के अलावा ​एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। वहीं वह साल 2012 में यूट्यूब् पर टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियोज में दूसरे नंबर पर रहे थे। फिल्मों की बात करें तो उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मिर्जा' थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला। वहीं हनी सिंह ने बतौर लीड एक्टर कॉमेडी फिल्म 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' भी काम किया। पंजाबी फिल्मों के अलावा, हनी सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में भी किस्मत अजमाई और फिल्म 'द एक्सपोज' में काम किया, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में 3 मार्च को उनका 'लोका' सांग रिलीज हुआ। 

    comedy show banner
    comedy show banner