Happy Birthday Dino Morea: जब डीनो मोरया और बिपाशा बसु 10 रुपए की खाने थाली लेकर करते थे शेयर
Happy Birthday Dino Morea दोनों विक्रम भट्ट की फिल्म राज में साथ नजर आए थेl इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया थाl इस फिल्म के दौरान दोनों के संबंध भी काफी घनिष्ठ हो गए थे और इनका अफेयर करीब 5 वर्ष चला थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl डीनो मोरया और बिपाशा बसु का अफेयर 90 के दशक में काफी चर्चा में थाl बिपाशा की शादी के बाद भी दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैंl बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू के दौरान डीनो मोरया के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थीl डीनो मोरया और बिपाशा बसु दोनों ने मॉडलिंग करियर से अपनी शुरुआत की थीl इसके बाद दोनों ने फिल्मों में काम करना शुरू किया था।
दोनों विक्रम भट्ट की फिल्म राज में साथ नजर आए थेl इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया थाl इस फिल्म के दौरान दोनों के संबंध भी काफी घनिष्ठ हो गए थे और इनका अफेयर करीब 5 वर्ष चला थाl ब्रेकअप के बाद भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैंl डीनो मोरया का जन्मदिन 9 दिसंबर को हैंl एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु ने डीनो मोरया और उनके संघर्ष के दिनों के बारे में बताया था कि उनके पास खाने के लिए 10 रुपए भी नहीं होते थेl ऐसे में वह 10 रुपए की एक थाली का आर्डर करते थे, जिसमें रोटी और चावल मिलता था, इसमें दोनों एक दिन रोटी और एक दिन चावल खाते थेl इसके चलते दोनों के ब्रेकअप होने के बावजूद आज भी अच्छी बॉन्डिंग बनी हुई हैंl
बिपाशा बसु ने फिल्म अभिनेता करण से शादी कर ली हैl बिपाशा बसु बॉलीवुड अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl
View this post on Instagram
डीनो मोरया और बिपाशा बसु अभी भी अच्छे दोस्त हैं। डीनो 2016 में बिपाशा की शादी में मेहमान सूची का हिस्सा थे। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की एक साथ तस्वीर शेयर करते हुए डीनो ने लिखा, 'सुंदर जोड़े के साथ @bipashabasu & @iamksgofficial, उन्हें प्यार और खुशी दें।' बिपाशा बसु ने हाल ही में खतरनाक नामक एक ओटीटी सीरीज में काम किया था। वह पांच साल के अंतराल के बाद स्क्रीन पर नजर आई थी। इसमें उनके पति करण सिंह ग्रोवर को भी लंबे समय के बाद देखा गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।