Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे, पति करण सिंह ग्रोवर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jan 2021 03:35 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु गुरुवार 7 जनवरी को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो केक काटती नजर आ रही हैं और उनके पति करण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बर्थडे विश कर रहे हैं।

    Hero Image
    Bipasha Basu celebrates her 42nd birthday photo source instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु गुरुवार 7 जनवरी को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बिपाशा इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री से भले ही दूर हों, लेकिन आज भी अपने फैन के उतनी ही करीब हैं, जितना कि पहले थीं। बिपाशा फैंस के लिए इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फोटो, वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिनको उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो केक काटती नजर आ रही हैं और उनके पति करण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बर्थडे विश कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bipasha Basu

    बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘पिछला साल पूरी दुनिया के लिए मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन जब आपके पास परिवार, सच्चा प्यार और लाखों लोगों का आशीर्वाद हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस प्यार और शुभकामनाओं के लिए मैं आप सबका दिल से आभार व्यक्त करती हूं और सभी के खुश और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हूं।’

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

    वहीं बिपाशा बसु के बर्थडे पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है और अपनी अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। करण ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आप हर तरह से अंनत हैं, और आपके दो पहलू हैं जो हम सभी को प्रभावित करते हैं। एक आपकी खूबसूरती और आपकी असीम प्रेम शक्ति, आप मेरी देवी हैं, जो मुझे बिना शर्त प्यार करती हैं। ये दिन पहले की तरह हमेशा कीमती रहेगा, मेरी बच्ची को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपके जन्म लेने और आसपास मौजूद सभी लोगों की जिंदगी को रोशन करने के लिए धन्यवाद, और मुझे लकी, सफल बनाने के लिए धन्यवाद!’

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

    आपको बता दें कि बिपाशा का जन्म दिल्ली में हुआ था, जिसके बाद उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया। बिपाशा ने साल 1996 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया, बिपाशा को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

    जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म राज में लीड़ किरदार निभाया है। बता दें कि बिपाशा ने हिन्दी के अलावा तेलुगु, तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner