Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Bappi Lahiri: ऐसा म्यूजिशियन जिसने बॉलीवुड को सिखाया 'डिस्को', ये 5 गाने सुनते ही थिरकने लगेंगे पांव

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 27 Nov 2019 10:53 AM (IST)

    Happy Birthday Bappi Lahiri बप्पी लहरी 27 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको उनसे और उनके गानों से रूबरू करा रहे हैं...

    Hero Image
    Happy Birthday Bappi Lahiri: ऐसा म्यूजिशियन जिसने बॉलीवुड को सिखाया 'डिस्को', ये 5 गाने सुनते ही थिरकने लगेंगे पांव

    नई दिल्ली,जेएनएन। Happy Birthday Bappi Lahiri: बप्पी लहरी को लोग उनके सोना पहनने के लिए जानते हैं। लेकिन मामला इससे काफी अलग है। बप्पी दा उन म्यूजिशियंस में से हैं, जिन्होंने लोगों को पार्टी सॉन्ग से रूबरू कराया। डिस्को म्यूजिक को विदेश से लाकर इंडस्ट्री का हिस्सा बनाया। कहा जाता है कि भारतीय सिनेमा को सिंथेसाइज़्ड डिस्को से उन्होंने ही मिलाया। आज लोग उनके गानों पर थिरक उठते हैं। बप्पी लहरी 27 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में हम आपको उनसे और उनके गानों से रूबरू करा रहे हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लहरी का जन्म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। इनके परिवार का संबंध म्यूजिक से था। इनके पिता श्याम संगीत बंगाली क्लासिकल म्यूजिक के बड़े नाम थे। परिवार में म्यूजिक की गहरी जड़ों को आप इस तरीके से समझ सकते हैं कि किशोर कुमार भी इनके मामा थे। किशोर कुमार की तरह बप्पी ने भी सिनेमा को अलग किस्म के संगीत और गाने दिए। बप्पी लहरी दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में किशोर दा का अपना गुरु बताया था।

    बप्पी लहरी के फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर संगीतकार शुरू हुई। उन्होंने साल 1973 में नन्हा शिकारी से अपना करियर शुरु किया। हालांकि, उन्हें पहचान जख़्मी के गानों से मिली। बप्पी दा ने साल 1979 में आई फ़िल्म सुरक्षा से गायक के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2019 में आई व्हाई चीट इंडिया में भी उन्होंने अपना संगीत दिया। आइए सुनते हैं उनके 5 डांस करा देने वाले गाने

    1. यार बिना चैन कहां रे- फ़िल्म साहेब (1985)- अनिल कपूर और अमृता सिंह

    2. आई एम ए डिस्को डांसर- फ़िल्म डिस्को डांसर (1982)- मिथुन चक्रवर्ती

    3. तम्मा तम्मा लोगे तम्मा - फ़िल्म थानेदार (1990)- संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

    4. ऊ लाला ऊ लाला- फ़िल्म डर्टी पिक्चर (2011)- विद्या बालन

    5. तुने मारी एंट्री यार- फ़िल्म गुंडे (2014)- प्रियंका चौपड़ा, अर्जुन कपूर और रणबीर सिंह