Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Arshad warsi: कभी घर-घर सामान बेचते थे अरशद वारसी, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 19 Apr 2021 07:49 AM (IST)

    अरशद वारसी की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकार के तौर पर होती है। वह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। अरशद वारसी अब तक बॉलीवुड के कई बड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, Instagram : arshad_warsi

    नई दिल्ली, जेएनएन। अरशद वारसी की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकार के तौर पर होती है। वह अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। अरशद वारसी अब तक बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से भी दर्शकों के दिलों को हमेशा जीता है। अरशद वारसी अपना जन्मदिन 19 अप्रैल को मानते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनका जन्म साल 1968 को महाराष्ट्र के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता अहमद अली खान का जल्दी इंतकाल हो गया था, जिसके चलते अरशद वारसी को बचपन से ही अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष करना पड़ा था। फिल्मों में आने से पहले अरशद वारसी अपनी जिंदगी बिताने के लिए सेल्समैन का काम किया करते थे। वह घर-घर कॉस्मेटिक सामान बेचा करते थे। इसके बाद उन्होंने फोटो लैब में भी काम किया और फिर कुछ समय बाद उन्होंने अकबर सामी का डांसिंग ग्रुप ज्वाइन कर लिया था।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

    अरशद वारसी को शुरू से ही डांसिंग और कोरियोग्राफी में दिलचस्पी थी। साल 1993 में उनको 'रूप की रानी चोरों का राजा' का टाइटल ट्रैक कोरियोग्राफ करने का मौका मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 1987 में 'ठिकाना' और 'काश' जैसी फिल्मों के लिए महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट भी काम किया था। मुख्य अभिनेता के तौर पर अरशद वारसी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि इस फिल्म का ऑफर अरशद वारसी को जया बच्चन ने दिया था।

    इसके बाद अरशद वारसी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और साल 2006 में आई 'लगे रहो मुन्ना भाई' से मिली थी। इन दोनों फिल्मों में अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार कर हर किसी के दिल को जीत लिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' से भी अरशद वारसी ने खूब तारीफें बटोरी थीं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

    इतना ही नहीं अरशद वारसी निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सीरीज गोलमाल के मुख्य चेहरे में से एक हैं। जिसमें दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया। अरशद सिर्फ कॉमिक रोल ही बल्कि इंटेंसिव रोल भी बेहद उम्दा तरीके से करने के लिए जाने जाते हैं, यह उन्होंने फिल्म ‘इश्किया’ और ‘डेढ़ इश्किया’ में साबित कर दिखाया है। इन दोनों ही फिल्मों में उनके ओर से निभायी गयी भूमिका आलोचकों और दर्शकों द्वारा सराही गयी थी। निजी जिदंगी की बात करें तो अरशद वारसी को बाइकों का काफी शौक है। उनके पास कई सुपरबाइक हैं। अरशद वारसी की पत्नी मशहूर वीजे मारिया गोरेट्टी हैं।