Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Amrish Puri: कभी डॉन्ग- कभी मोगैंबो, ऐसा विलेन जो हीरो से ज़्यादा फेमस हुआ

    लेकिन अमरीश ने अपने पीछे एक विरासत छोड़ी वो किसी नायक नहीं बल्कि खलनायक की है। लगभग 400 फ़िल्मों में काम करने वाले अमरीश की कुछ यादगार किरदारों के बारे में जानते हैं।

    By Rajat SinghEdited By: Updated: Mon, 22 Jun 2020 10:15 AM (IST)
    Happy Birthday Amrish Puri: कभी डॉन्ग- कभी मोगैंबो, ऐसा विलेन जो हीरो से ज़्यादा फेमस हुआ

    नई दिल्ली,जेएनएन। Happy Birthday Amrish Puri: मुंबई में कोई कलाकार स्ट्रगल करने आता है, तो उसके दिमाग में हमेशा हीरो बनने की ख्व़ाहिश होती है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई हीरो बनने आए अमरीश पुरी के साथ। 22 जून 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्में अमरीश पुरी 12 जनवरी 2005 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन अमरीश ने अपने पीछे एक विरासत छोड़ी, वो किसी नायक नहीं, बल्कि खलनायक की है। लगभग 400 फ़िल्मों में काम करने वाले अमरीश की कुछ यादगार किरदारों के बारे में जानते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिस्टर इंडिया-  'मोगैंबो'

    मोगैंबो खुश हुआ- ये डॉयलॉग तब भी उतना ही फेमस था, जितना कि आज। अमरीश पुरी का यह किरदार भी काफी फेमस हुआ। 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का यह विलेन अमरीश सबसे यादगर किरदारों में से एक है।

    तहलका- डॉन्ग

    मोगैंबो खुश हुआ कि तरह एक और डायलॉग है, जो इतना ही फेमस हुआ। यह है- डॉन्ग कभी रॉन्ग नहीं होता। साल 1992 में आई फ़िल्म तहलका में अमरीश पुरी ने डॉन्ग का किरदार निभाया। यह भी काफी फेमस हुआ। 

    इसे भी पढ़ेंः लोगों की लापरवाही पर बोलीं सोनी राजदान, 'हमारे देश के डीएनए में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं'

    नगीना का सपेरा

    अमरीश पुरी बतौर विलेन भी काफी अलग-अलग किरदारों में नज़र आए। ऐसा की एक किरदार उन्होंने श्रीदेवी की फ़िल्म नगीना में निभाया। इसमें वह सपेरे को रोल में नज़र आए। अमरीश पुरी का एक डायलॉग था -'अलक निरंजन बोलत'। इस किरदार पर आज के दौर में तमाम मीम्स बनते हैं। 

    करण-अर्जुन -दुर्जन सिंह

    कमाल की बात है कि अमरीश पुरी ने जिन विलेन को किरदार को पर्दे पर उतारा, उनका नाम भी काफी अलग था। जैसे-करण अर्जुन का दुर्जन सिंह। दुर्जन सिंह ऐसा विलन था, जो पैसे के लिए अपने भाई को ही कत्ल कर देता है। 

    नायक  का मुख्यमंत्री

    अनिल कपूर और अमरीश पुरी एक साथ आए, तो फ़िल्म जबरदस्त बनी। पहले मिस्टर इंडिया और इसके बाद नायक। नायक में अमरीश पुरी मुख्यमंत्री के किरदार में नज़र आए। उनका और अनिल कपूर इंटरव्यू वाला सीन आज भी काफी फेमस है।