Happy Birthday Allu Arjun: फिल्मों के अलावा अपनी रॉयल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं अल्लू अर्जुन, जानें उनके बारे में ये खास बातें
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन 8 अप्रैल को मानते हैं। अल्लू अर्जुन मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन 8 अप्रैल को मानते हैं। अल्लू अर्जुन मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। अल्लू अर्जुन फिल्मों में अपने अलग अंदाज में डांस करने के लिए भी जाने जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्मों के मशहूर निर्देशक हैं। वहीं अल्लू अर्जुन के चाचा चिरंजीवी और कजिन भाई राम चरण भी साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। फिल्मी परिवार से संबंध होने की वजह से अल्लू अर्जुन की शुरू से ही अभिनय की ओर दिलचस्पी रही थी। यही वजह थी जो उन्होंने कम उम्र में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था।
मुख्य अभिनेता के रूप में अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से की थी। इसके बाद वह साल 2004 में आई फिल्म 'आर्या' में नजर आए। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म 'आर्या' से अल्लू अर्जुन काफी मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'देसमुडुरु', 'परुगु', 'आर्या 2', 'जलाइ' और 'ईददारममेलाथो' सहित कई फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
View this post on Instagram
फिल्मों में अल्लू अर्जुन अभिनय के अलावा खास अंदाज में डांस करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके डांस स्टेप को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं अपने अभिनय से अल्लू अर्जुन कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। वह फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा अल्लू अर्जुन अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनका घर हमेशा से सुर्खियों में रहा है।
अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि उनका वह घर काफी आलीशान है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अल्लू अर्जुन ने मशहूर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है। अल्लू अर्जुन के परिवार की रॉयलिटी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके बेटे ने अपने दादा से बर्थडे पर तोहफे में स्विमिंग पूल मांगा।
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने 45 दिन के अंदर पोते को घर में एक आलीशान स्विमिंग पूल बनवाकर दिया है। बात करें अल्लू अर्जुन की निजी जिंदगी की तो उन्होंने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। शादी से पहले इन दोनों इन दोनों से एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।