Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे: अल्का याग्निक से जुड़ी 5 बातें, उनके इस गीत के लिए किया था 42 पार्टियों ने विरोध

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Thu, 21 Mar 2019 07:44 AM (IST)

    Happy Birthday Alka Yagnik इसी गाने (चोली के पीछे) के लिए इंडस्ट्री में पहला और इकलौता ऐसा मौक़ा आया है जब एक ही गीत के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड दो सि ...और पढ़ें

    Hero Image
    बर्थडे: अल्का याग्निक से जुड़ी 5 बातें, उनके इस गीत के लिए किया था 42 पार्टियों ने विरोध

    मुंबई। 20 मार्च को बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका अल्का याग्निक Alka Yagnik का बर्थडे होता है। Happy Birthday Alka Yagnik हिंदी सिनेमा में एक दौर ऐसा भी रहा है जब फीमेल सिंगर का मतलब सिर्फ और सिर्फ अल्का याग्निक ही रही हैं। यह दौर साल 1990 से तक़रीबन 2000 तक माना जा सकता है। कुमार सानू, उदित नारायण से लेकर सोनू निगम तक अल्का याग्निक ने अपने दौर के सभी बेस्ट मेल सिंगर्स के साथ हज़ारों गीत गाये हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह साल की नन्हीं उम्र में ही आकाशवाणी कोलकाता से अपने करियर की शुरुआत कर शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने वाली बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध प्ले-बैक सिंगर अल्का याज्ञनिक अपने गानों से आज भी श्रोताओं के दिलों पर राज कर रही हैं। आइये अल्का याग्निक के बर्थडे पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

    1. अल्का 10 साल की उम्र में ही अपनी मां के साथ करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आ गईं थीं। एक मुलाक़ात में राज कपूर को उनकी आवाज बहुत पसंद आई और उन्होंने अल्का को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। उसके बाद, अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फ़िल्म 'पायल की झंकार' से की। उस समय उनकी उम्र महज 14 साल की थी।

    2. पहली फ़िल्म के लगभग 8 साल बाद अल्का याग्निक को 'तेज़ाब' (1988) के माधुरी दीक्षित पर फिल्माए उनके गीत 'एक,दो, तीन' से एक बड़ी पहचान मिली।

    3. तेज़ाब के बाद अल्का याग्निक ने कभी पलटकर नहीं देखा। अपने 30 साल के करियर में अल्का ने अब तक 700 फ़िल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गाये हैं।

    4. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अल्का याग्निक ने 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली थी। अल्का या‌ग्निक कुछ समय से गाना नहीं गा रही हैं। इसकी वजह आज के संगीत में बदलाव को लेकर उनका उदासीन रवैया है।

    5. दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी अल्का याग्निक, दर्जनों भाषाओं में गीत गाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमाम भारतीय भाषाओं में कई हिट दिए हैं। 'खलनायक' (1993) के उनके गाये गीत 'चोली के पीछे क्या है' पर बहुत ही बवाल मचा था। तब लगभग 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने इस गीत के खिलाफ आंदोलन चला कर इसका विरोध किया था।

    बता दें कि, इसी गाने (चोली के पीछे) के लिए इंडस्ट्री में पहला और इकलौता ऐसा मौक़ा आया है जब एक ही गीत के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड दो सिंगर्स को दिया गया- इला अरुण और अल्का याग्निक।