विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साल की उम्र में पापा शाह रुख खान संग इस फिल्म में काम कर चुके हैं अबराम, क्या आपने किया था नोटिस?

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 26 May 2023 08:05 PM (GMT+05:30)

Happy Birthday Abram Khan सुपरस्टार शाह रुख खान और गौरी खान के छोटे लाडले यानी अबराम खान घर में सबसे ...और पढ़ें

Photo Credit: Shah Rukh Khan Abram Khan Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Shah Rukh Khan Abram Khan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Abram Khan: बॉलीवुड एक्टर शाह रुख खान के तीसरे बेटे अबराम खान इंडस्ट्री के फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। शाह रुख पूरी कोशिश करते हैं कि वह अबराम को लाइमलाइट से दूर रखें, बावजूद इसके वह हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।

अबराम की एक झलक पाने के लिए शाह रुख के फैंस दीवाने रहते हैं। अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था। आपको बता दें कि अबराम का जन्म सेरोगेसी की जरिए हुआ था। कल यानी 27 मई को अबराम 10 साल के पूरे हो जाएंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि अबराम बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं और वो भी अपने पिता शाह रुख खान के साथ, अगर नहीं तो हम आपको बताते है कि अबराम किस फिल्म में नजर आ चुके हैं।

एक साल की उम्र में पिता के साथ फिल्म में नजर आए थे अबराम

शाह रुख के लाड़ले बेटे अबराम खान महज एक साल की उम्र में अपने पापा के साथ उनकी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में नजर आ चुके हैं। बता दें कि फिल्म के एक गाने ‘शराबी' में नजर आ चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाने में शाह रुख अबराम के साथ के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। अबराम अपने पिता की नकल उतारते नजर आ रहे  है। वहीं, एक्टर को अपने बेटे पर इतना प्यार आता है कि वह उसे गोल में उठा कर उसे चूमते नजर आते हैं।

ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे थे अबराम

जब इस फिल्म की शूटिंग की गई थी उस वक्त अबराम काफी छोटे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अबराम खड़े होना तो दूर वह ठीक बैठ भी नहीं पा रहे थे। इस दौरान वह बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इतनी छोटी होने के बाद भी कैमरे को काफी एंजाॅय कर रहे हैं।

गौरी खान भी इस गाने में आईं नजर

अबराम खान के साथ हैप्पी न्यू ईयर के इस गाने में उनकी मां गौरी खान भी नजर आ रही हैं। गौरी इस गाने में गोल्डन कलर की ड्रेस पहन कर अपने लटके-झटके दिखाती नजर आईं थीं। इस दौरान गौरी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिख रही थीं।

क्या है अबराम के नाम मतलब

शाह रुख ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे अबराम के नाम का बड़ा प्यारा मतलब बताया था। शाह रुख ने अबराम के जन्म के बाद पीटीआई से बातचीत में बेटे अबराम के नाम का मतलब बताते हुए कहा था कि उनके बेटे अबराम का नाम जरा हटकर है। साथ ही कहा था कि अबराम हजरत इब्राहिम का यहूदी नाम है। मुझे लगता है कि यह बढ़िया मिक्स है... इसमें हिंदू देवता राम का नाम भी है, यह बहुत प्यारा लगता है।