Aamrapali Dubey Birthday: आम्रपाली के जन्मदिन पर निरहुआ ने कही दिल की बात, कहा- मैं जिस दिन भुला दूं तेरा...
आम्रपाली दुबे फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ अपने वीडियो भी फैंस के साथ शेयर कर उनसे जुड़ी रहती हैं। फैंस भी उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Aamrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली की गिनती इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में की जाती हैं। अपने करियर में आम्रपाली ने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। आज आनी 11 जनवरी को आम्रपाली अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर आम्रपाली के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। फैंस ही नहीं भोजपुरी के कई स्टार्स भी उन्हें पोस्ट कर बर्थडे विश कर रहे हैं, लेकिन सबसे खास अंदाज में उन्हें भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ विश किया है। निरहुआ ने एक्ट्रेस को अपने सपनों की रानी बताया है।
निरहुआ ने आम्रपाली को कहा सपनों की रानी
दिनेश लाल यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट कर आम्रपाली दुबे को बर्थडे विश किया। इस वीडियो को निरहुआ ने आम्रपाली के साथ अपनी कई तस्वीरों मिलाकर बनाया है। हर तस्वीर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'मैं जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से...'। इस वीडियो पर हैप्पी बर्थ प्रिंसेस है।'
निरहुआ ने लिखा खास कैप्शन
दिनेश लाल ने इस वीडियो के साथ बेहद ही खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सपनों के रानी। भगवान तुम्हें खुश रखे।' वहीं, आम्रपाली ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद सपना के राजा।' फैंस लगातार इस पर कमेंट करते हुए आम्रपाली को बर्थडे विश कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों फैंस देख चुके हैं। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
निरहुआ संग हिट है जोड़ी
आपको बता दें कि आम्रपाली ने अपने भोजपुरी करियर की शुरुआत दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों ने एक साथ करीब 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।