'परिस्थिति देखकर ही...'Hanuman Ansh के डायरेक्टर की लोगों से अपील, कैंची धाम की भीड़ देखकर दिया संदेश
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' के प्रभाव से गांधी जयंती के लंबे वीकेंड पर कैंची धाम में भारी भीड़ उमड़ी।

कैंची धाम में दिखी भक्तों की भारी भीड़
HighLights
फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद कैंची धाम में बढ़ी भक्तों की भीड़
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने स्थिति जानकर जाने की अपील की
गांधी जयंती के लंबे वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की डिवोशनल ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) की पूरे देश में चर्चा है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस बायोपिक ड्रामा का असर इतना गहरा है कि इसने सीधे तौर पर लोगों को प्रभावित किया है।
इसी का प्रभाव रहा कि गांधी जयंती वाले लॉन्ग वीकेंड पर (2 से 4 अक्टूबर) दर्शकों की भारी भीड़ कैंची धाम दर्शन करने के लिए पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि हनुमान अंश फिल्म देखने के बाद हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए वहां जा रहे हैं।
नैनीताल में स्थित है कैंची धाम मंदिर
कैंची धाम उत्तराखंड में स्थित एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक आश्रम और हनुमान मंदिर है, जो रहस्यमयी संत नीम करौली बाबा से जुड़े होने के कारण दुनिया भर में मशहूर है। इसी के देखते हुए हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इसके लिए एक वीडियो नोट शेयर करते हुए लोगों से अपील की।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा, 'कैंची धाम में बहुत भीड़ हुई है इस वक्त और बहुत सारे लोगों का कहना है कि हनुमान अंश मूवी देखने के बाद लोग वहां इस तरह पहुंचे हैं। यदि ऐसा है तो भी और अगर ऐसा नहीं है तो भी हम सभी को वहां की परिस्थिति पता करके ही वहां पर जाना चाहिए।'
View this post on Instagram
मसूरी में दिखी पर्यटकों की भीड़
दरअसल लॉन्ग वीकेंड से पहले ही भीड़ बढ़ गई थी। 2 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी थी और उसके बाद शनिवार और रविवार होने से यात्रियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल गई। इसके अलावा कई अन्य घूमने वाली जगहों पर भी भीड़ देखी गई। मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मसूरी-देहरादून रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
यह भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' के अभिनेता शोभिनव सत्या रुद्रपुर पहुंचे, खटीमा रंगोत्सव में भी हुए शामिल, सीएम धामी से की मुलाकात
