Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hansika Motwani: मंगेतर की पहली शादी में जमकर नाचीं थी हंसिका मोटवानी, वायरल हुई तस्वीरे

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 03:36 PM (IST)

    Hansika Motwani हंसिका मोटवानी अगले महीने यानी दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस सोहेल कथुरिया मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से शादी करेंगे। बता दें सोहेल की यह दूसरी शादी है। पहली शादी 2016 में हुई थी।

    Hero Image
    hansika motwani, sohael khaturiya, weeding, Photo Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Hansika Motwani: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी की खबरों के चलते काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरे शेयर की है जिसमे सोहेल कथुरिया पेरिस में प्रपोज करते नजर आए थे। बता दें सोहेल कथुरिया मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और यह उनकी दूसरी शादी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोहेल कथुरिया की पहली शादी में शामिल हुई थी हंसिका मोटवानी

    एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की सगाई की तस्वीरों के साथ साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के होने वाले पति की पहली शादी का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे हंसिका भी नजर आ रही हैं। इस पूरी शादी वीडियो में एक्ट्रेस काफी इंजॉय करती दिख रही हैं। इस वीडियो में सोहेल के प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर वेडिंग तक में हर जगह हंसिका मोटवानी नजर आ रही हैं।

    2016 में हुई थी सोहेल कथुरिया की पहली शादी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका के होने वाले हसबैंड सोहेल कथूरिया ने साल 2016 में रिंकी नाम की एक लड़की से गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शादी में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा कुछ फ्रेंड्स भी मौजूद थे, जिसमें से एक हंसिका भी थीं। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया है।

    कौन है सोहेल कथुरिया

    सोहेल कथुरिया मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। सोहेल टेक्सटाइल के बिजनेस से भी शुरू हैं, जो 1985 से गारमेंट्स का एक्सपोर्ट करते आ रहे हैं।

    जयपुर के 450 साल पुराने किले में लेंगी सात फेरें 

    राजस्थान के जयपुर में स्थित मुंडोता किले में यह कपल शादी के सभी फंक्शन आयोजित करेगा। 4 दिसम्बर को जयपुर में शादी रचाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी काफी रॉयल होनेवाली है।

    टीवी से की थी करियर की शुरुआत

     हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। बता दें हंसिका को टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भी काम किया। छोटे पर्दे पर काम करने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी काम किया। ॉ

    यह भी पढे़ें- Charu Asopa संग अफेयर की खबरों पर करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे घसीटा जा रहा है...