Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शिल्पा शेट्टी के समर्थन में उतरे हंसल मेहता, फिल्म इंडस्ट्री पर भी साधा निशाना

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 01 Aug 2021 07:10 AM (IST)

    हंसल मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर देश दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते हैं। हाल ही में हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी के समर्थन में ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा है।

    Hero Image
    शिल्पा शेट्टी, हंसल मेहता, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के मामले में इस समय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में अब तक फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से शिल्पा शेट्टी को कोई समर्थन नहीं मिला। ना ही किसी ने शिल्पा शेट्टी को सांत्वना दी है। अब हाल ही में फिल्ममेकर हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी के समर्थन में एक ट्वीट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हंसल मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर देश दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों को लेकर अपनी बात रखते हैं। हाल ही में हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी के समर्थन में ट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा है। हंसल ने मामले पर अपनी राय रखते हुए फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी साधे रखने पर इशारों- इशारों में तंज कसा है।

    हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार को ट्रोल किए जाने वालों को जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा, 'अगर आप उनके लिए खड़े नहीं हो सकते हैं तो उन्हें अकेला छोड़ दें, कुछ भी गलत बातें न बनाएं, लॉ को खुद तय करने दें कि क्या सही है और क्या गलत। उन्हें प्राइवेसी और डिग्निटी दें। जो लोग पब्लिक फिगर होते हैं, उनके बारे में बाकी लोगों के लिए लिखना आसान हो जाता है, बिना सच्चाई जाने। अभी तो इंसाफ हुआ नहीं है, अपने शब्दों पर काबू रखें।'

    आगे अन्य सेलेब्स के चुप्पी साधने पर हंसल लिखते हैं, 'यह एक जैसा पैटर्न रहा है। अगर किसी फिल्म पर्सन के खिलाफ कोई आरोप लगा है तो लोग उसकी प्राइवेसी भंग करते हैं, जजमेंट पास करते हैं, कैरेक्टर को उछालते हैं, न्यूज को खराब गॉसिप से भरते हैं, उस व्यक्ति के बारे में भला-बुरा छापते हैं, यह सब इसलिए होता है, क्योंकि आप इंडस्ट्री के सभी लोग चुप रहते हैं।'

    बता दें कि राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के साथ भी पूछताछ हुई। इस पूछताछ के दौरान शिल्पा ने बताया कि राज की कंपनी में अश्लील वीडियो नहीं बल्कि Erotic वीडियो बनाए जाते थे। वहीं इस ममाले में राज के अलावा अभिनेत्री गहना वशिष्ठ और शर्लिन चोपड़ा को भी समन भेजा गया है। मालूम हो कि राज कुंद्रा को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (कॉमन इंटेंशन), 292 और 293 (अश्लीलता और अभद्रता ) अलावा इनफॉर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ़्तार किया गया है।