Hansal-Safina First Wedding Anniversary: 17 साल लिव-इन में रहने के बाद इस कपल ने गुपचुप रचाई थी शादी
Hansal Mehta Wedding Anniversary बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) है जिन्होंने बीते साल 54 साल की उम्र में शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। हंसल मेहता ने फैंस को अपनी दूसरी शादी से हैरान कर दिया था।

नई दिल्ली, जेएनएन। Hansal Mehta Wedding Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के रिश्ते अक्सर बिगड़ते और बनते है। जहां आम इंसान उम्र की सीमा में शादी करता है तो वहीं इन सितारों के लिए शादी की कोई उम्र की कोई सीमा नहीं होती। इसका जीता-जागता उदाहरण बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) है, जिन्होंने बीते साल 54 साल की उम्र में शादी कर सभी को हैरान कर दिया था।
हंसल-सफीना की शादी को पूरा हुआ एक साल
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने साल 2022 को अपनी लिव-इन पार्टनर सफीना हुसैन (Safeena Husain) के संग 25 मई को शादी की थी। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हंसल मेहता ने फैंस को अपनी दूसरी शादी से हैरान कर दिया था।
सैन फ्रांसिस्को में की शादी
इस कपल ने बीते साल अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी के इस खास मौके पर हंसल और सफीना की दोनों बेटियां किमाया और रेहाना भी मौजूद थीं।
17 सालों से रह रहे थे साथ
बता दें, दोनों शादी से पहले 17 सालों से साथ रह रहे थे। दोनों की दो बेटियां हैं। फिल्ममेकर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 17 साल में हमने दोनों बच्चों को बड़े होते देखा है। हमने अपने सपनों को पूरा किया है। अब हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनप्लेन्ड था, लेकिन हमारे वचन हमेशा ही सच्चे थे। इस छोटे से समारोह के लिए हमें कभी नहीं कहा गया। आखिरकार प्यार ही सब पर हावी हो जाता है।
हंसल ने रचाई थी दूसरी शादी
बता दे, हंसल मेहता ने फीना हुसैन से दूसरी शादी की थी। इससे पहले उन्होंने सुनीता मेहता से शादी की थी। पहली पत्नी से हंसल मेहता के दो बेटे हैं। दोनों ने कई सालों पहले तलाक ले लिया था।
कौन हैं सफीना हुसैन
बता दें, सफीना हुसैन, दिग्गज फिल्म एक्टर युसूफ हुसैन की बेटी हैं। सफीना एक सोशल वर्कर और Educate Girls नाम के एनजीओ की फाउंडर भी हैं। वह उसकी बोर्ड मेंबर हैं। सफीना का यह एनजीओ देश के ग्रामीण और शिक्षा के रूप से पिछड़े इलाकों में लड़कियों की शिक्षा को प्रमोट करने के लिए काम करता है। अब तक सफीना कई लड़कियों का भविष्य संवार चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।