Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हंसल मेहता ने किया आर्यन खान को सपोर्ट, 'मारिजुआना' को भारत में लीगल करने की कही बात

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Fri, 15 Oct 2021 07:14 PM (IST)

    बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां आर्यन खान के समर्थन में पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी आर्यन खान का समर्थन किया है। हंसल ने आर्यन का समर्थन करते हुए देश में मारिजुआना को लीगल करने की मांग की है।

    Hero Image
    शाहरुख खान, आर्यन खान, हंसल मेहता, फोटो साभार: Instagram/Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख कान और उनका परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में पूरे परिवार को बॉलीवुड की तरफ से समर्थन मिल रहा है। बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां आर्यन खान के समर्थन में पोस्ट कर रही हैं। इसी बीच फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी आर्यन खान का समर्थन किया है। हंसल ने आर्यन का समर्थन करते हुए देश में मारिजुआना को लीगल करने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हंसल मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर देश, दुनिया और बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में हंसल मेहता ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता शाह रुख खान का समर्थन किया था। वहीं अब उन्होंने शाह रुख के बेटे आर्यन खान का इस मामले को लकेर समर्थन किया है। हंसल मेहता ने आर्यन के सपोर्ट में एक ट्वीट किया है।

    हंसल मेहता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में हंसल ने लिखा, 'गांजा/भांग लेना कई देशों में लीगल है। कई जगह इसे अपराध नहीं माना जाता। हमारे देश में नारकोटिक्स कंट्रोल से ज्यादा इसको हैरासमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे सेक्शन 377 को हटाने के लिए आंदोलन चलाया गया वैसे ही इस नौटंकी को खत्म करने के लिए चलाया जाना चाहिए।' हंसल मेहता के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।

    बता दें कि इससे पहले हंसल मेहता ने शाह रुख खान के लिए दुख व्यक्त किया था। उन्होंने शाह रुख के लिए ट्वीट करते हुए लिखा था, 'एक माता- पिता के लिए यह कष्‍टकारी है कि उसका बच्‍चा मुश्‍किल में हो। यो तब और मुश्किल हो जाता है जब लोग कानून से पहले ही अपना जजमेंट देने लग जाते हैं। यह माता- पिता और चाइल्‍ड के रिलेशनशिप के लिए अपमानजनक और अनुचित है। शाहरुख, मैं आपके साथ हूं।'