Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guru Gobind Singh Jayanti: अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, तापसी पन्नू समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दीं गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jan 2021 08:20 PM (IST)

    20 जनवरी को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है। जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। साथ ही इस पावन पर्व पर बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं

    Hero Image
    Guru Gobind Singh Jayanti photo source file

    नई दिल्ली, जेएनएन। 20 जनवरी को सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जा रही है। सिख समुदाय के लोग गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार के पटान में हुआ था और इन्होंने ही सिखों के धार्मिक ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पावन पर्व को देश में काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है साथ ही गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं साथ सुख समृद्धि वर्ष की कामना कर रहे हैं।

     Rakulpreet

    रकुल प्रीत सिंह

    बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी शेयर कर अपने फैंस को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, सबसे बड़ा सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है, जब कोई अंदर से स्वार्थ को मिटा देता है।’ सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं। गुरु गोबिंद जी की शिक्षाएं आपके सभी जीवन में अच्छाई करुणा और आनंद को दर्शाती हैं।’

    अजय देवगन

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट कर गुरु गोबिंद सिंह जी जयंती पर शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने लिखा, ‘मैं उन्हें याद करता हूं और उनसे मानवता के लिए गए निस्वार्थ कामों से हमें कई सबक मिलते हैं।’

    तापसी पन्नू

    वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर अपने ऑफिशियल ट्विटर पर पंजाबी ट्वीट कर फैंस को शुभकामनाएं दी।

    सनी देओल

    बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद सनी देओल ने भी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर ट्वीट कर पंजाबी में देश वासियों और अपने फैंस को शुकामनाएं दी हैं।

    विवेक ओबेरॉय

    बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट कर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘गुरु गोबिंद सिंह जी दे प्रकाश पर्व दी लख-लख बधाइयां, मैं सभी के खुश रहने की और समृद्ध रहने के कामना करता हूं।’

    कंगना रनोट

    कंगना रनोट ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सभी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के इस शुभ अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं और गुरु जी की शिक्षाओं से हम सभी को निस्वार्थ भाव से सेवा करने का ज्ञान प्राप्त होता है।’

    comedy show banner
    comedy show banner