Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janhvi Kapoor की फ़िल्म Gunjan Saxena का First Look, कारगिल युद्ध में निभाई थी यह बड़ी ज़िम्मेदारी

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 29 Aug 2019 07:35 PM (IST)

    Gunjan Saxena First Look फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना ने 1999 में कारगिल की लड़ाई के दौरान गुंजन सक्सेना ने घायलों को बचाने में बड़ी ज़िम्मेदारी नि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Janhvi Kapoor की फ़िल्म Gunjan Saxena का First Look, कारगिल युद्ध में निभाई थी यह बड़ी ज़िम्मेदारी

    नई दिल्ली, जेएनएन। धड़क (Dhadak) के बाद जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की दूसरी फ़िल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल (Gunjan Saxena- The Kargil Girl) का फ़र्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। करण जौहर ने फ़िल्म के 3 पोस्टर्स जारी किये हैं, जिनमें एयरफोर्स अफ़सर गुंजन सक्सेना बनी जाह्नवी कपूर को अलग-अलग अंदाज़ में दिखाया गया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज़ डेट का एलान भी किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फ़िल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में जाह्नवी कपूर फ्लाइंग लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के किरदार में नज़र आएंगी, जिन्होंने कारगिल युद्ध में एक अहम भूमिका निभायी थी। मंझे हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी गुंजन के पिता के रोल में नज़र आएंगे। फ़िल्म में कारगिल वॉर के साथ पिता-बेटी की इमोशंस पर फोकस किया गया है, जिसका अंदाज़ा फ़र्स्ट लुक से हो जाता है।

    पहले पोस्टर पर जाह्नवी को काग़ज़ का हवाई जहाज बनाकर उड़ाते हुए दिखाया गया है। इसके साथ करण ने लिखा- ''उसे बताया गया था कि लड़कियां पायलट नहीं बनतीं, लेकिन वो अपनी ज़मीन को मजबूती से पकड़े रही और उड़ना चाहती थी।''

    दूसरे पोस्टर पर जाह्नवी फाइटर पायलट की यूनिफॉर्म पहने हुए दिख रही हैं। साथ में खड़े पायलट तालियां बजा रहे हैं। करण ने इसके साथ लिखा- ''अदम्य साहस और बहादुरी के साथ, मर्दों की दुनिया में उसने अपनी जगह बनायी।''

    तीसरे पोस्टर में  पोस्टर पर पंकज और जाह्वनी को गले मिलते दिखाया गया है। इसके साथ लिखा- ''उसकी ताक़त का आधार- उसके पिता। उन्होंने इसे उड़ने के लिए पंख दिये।'' 

    गुंजन सक्सेना की शूटिंग लखनऊ में हुई है। जाह्नवी के करियर की दूसरी और पहली बायोपिक फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज, रजत बरमेचा और नीना गुप्ता अहम किरादरों में नज़र आएंगे।

    कौन है गुंजन सक्सेना

    गुंजन सक्सेना पहली महिला एयर फोर्स पायलट हैं। 1999 में कारगिल की लड़ाई के दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना ने घायलों को बचाने में बड़ी ज़िम्मेदारी निभायी थी। उनकी पोस्टिंग कश्मीर के उस इलाके में थी, जहां पाकिस्तानी सैनिक भारी गोलाबारी कर रहे थे। मगर, गुंजन सक्सेना ने किसी हथियार की मदद लिये बिना घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया था। इस साहस के लिए गुंजन को शौर्य पुरस्कार प्रदान किया गया था।